{"_id":"6ad90800a0ddf162480062a4","slug":"teenage-girl-bitten-by-a-snake-hardoi-news-c-213-1-hra1004-158782-2026-10-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: किशोरी को सांप ने डसा, झाड़फूंक कराते रहे परिजन, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: किशोरी को सांप ने डसा, झाड़फूंक कराते रहे परिजन, मौत
विज्ञापन
फोटो- 34- गुलशिता। फाइल फोटो
हरदोई। सुरसा थाना क्षेत्र के खुद्दीपुर गांव में सोमवार रात किशोरी को सांप ने डस लिया। जानकारी पर परिजन उसे पड़ोसी गांव में झाड़फूंक कराने ले गए। लगभग दो घंटे बाद किशोरी की हालत ज्यादा बिगड़ने पर परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सकों ने किशोरी को मृत घोषित कर दिया।
खुद्दीपुर निवासी महरुद्दीन अपने दोनों बेटों के साथ चंडीगढ़ में काम करते हैं। गांव में उनकी पत्नी शाहजहां और बेटी गुलशिता (16) रहती थी। वह सोमवार रात करीब आठ बजे घर में खाना बना रही थी। प्याज लेने के लिए मकान के अंदर कोठरी में गई थी। इस दौरान उसके पैर के अंगूठे में सांप ने डस लिया। दर्द होने पर इसकी जानकारी मां शाहजहां को दी। कुछ देर में ही गुलशिता की हालत बिगड़ने लगी।
पड़ोसियों की मदद से मां ने अंगूठे में पट्टी बांधी और फिर पड़ोसी गांव में झाड़फूंक करने वाले शख्स के यहां ले गईं। यहां लगभग दो घंटे तक झाड़फूंक और जड़ी बूटी का इस्तेमाल कर उसे राहत देने की कोशिश की गई लेकिन कोई लाभ नहीं हुआ। देर रात परिजन उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पिता और भाई घर आ गए। परिजन ने पोस्टमार्टम कराने से इंकार कर दिया।