फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teen sachivo ka vetan roka

शौचालय निर्माण की खराब स्थिति पर तीन ग्राम सचिवों के वेतन रोका

Wed, 10 Jun 2020 10:42 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Jun 2020 10:42 PM IST
विज्ञापन
teen sachivo ka vetan roka
हरदोई। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार को माधौगंज विकास खंड के तीन गांवों का निरीक्षण कर शौचालय निर्माण की हकीकत परखी। निर्माण की खराब स्थिति पर सीडीओ ने तीनों ग्राम सचिवों का वेतन रोकने के निर्देश दिए हैं। इसके अलावा स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक का वेतन भी रोकने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन

दो माह के लॉकडाउन के बाद जून से विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखने और निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने की कवायद चल रही है। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स भी गांव-गांव जाकर विकास कार्य देख रहीं हैं। माधौगंज विकास खंड के ग्राम शुक्लापुर भगत में निरीक्षण को पहुंची सीडीओ को एलओबी के तहत 146 की जगह 136 शौचालय बने मिले। जबकि एनएलओबी में 199 के सापेक्ष 24 शौचालय ही निर्माणाधीन मिले। इस पर सीडीओ ने ग्राम सचिव ब्रजेंद्र पाल सिंह का वेतन रोकने के निर्देश दिए। इसके अलावा प्रेरक अरुणेश पाल और केके द्विवेदी का वेतन भी रोक दिया। इसके बाद सीडीओ ने ग्राम पंचायत क्योंटी ख्वाजगीपुर का निरीक्षण किया। यहां निर्मित शौचालयों की जीओ टैगिंग पूरी न होने पर नाराजगी जताई। ग्राम सचिव अशोक कुमार का वेतन रोकने के निर्देश दिए। ग्राम पंचायत गौरा में शत प्रतिशत पात्रों के बैंक खातों में शौचालय निर्माण का बजट न भेजने पर ग्राम सचिव कमल तिवारी का वेतन भी रोकने के निर्देश दिए हैं। ग्राम पंचायत शुक्लापुर भगत, गौरा और क्योंटी ख्वाजगीपुर के अपात्र लाभार्थियों का ब्योरा डिलीट किए जाने तक स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के जिला समन्वयक हिमांशु मिश्रा का वेतन भी रोक दिया है। निरीक्षण के दौरान माधौगंज के बीडीओे मुकुल द्विवेदी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed