{"_id":"68ab4a210c2c3e1382087edd","slug":"teen-injured-in-wild-animal-attack-dies-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-136324-2025-08-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: जंगली जानवर के हमले से घायल किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: जंगली जानवर के हमले से घायल किशोर की मौत
विज्ञापन
हरदोई। बीती 14 अगस्त की रात जंगली जानवर के हमले से घायल किशोर की तबीयत शनिवार शाम बिगड़ गई।
मेडिकल कॉलेज से उसे लखनऊ रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। पचदेवरा थाना क्षेत्र के उबरीखेड़ा निवासी अनिल का पुत्र इंद्रेश (13) कक्षा दो का छात्र था। इंद्रेश का नाना अनंगपुर निवासी मुन्नालाल के मुताबिक एक साल पहले अनिल ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली थी। इसके बाद से इंद्रेश अपनी मां आरती और दो
छाेटे भाइयों के साथ अनंगपुर में ही रहने लगा था। मुन्नालाल के मुताबिक 14 अगस्त की रात गांव में जंगली जानवर ने हमला कर दिया था। इंद्रेश समेत गांव के कई लोग घायल हुए थे। इंद्रेश का उपचार प्राइवेट अस्पताल में चल रहा था। शाहाबाद सीएचसी में एंटी रैबीज के दो इंजेक्शन भी इंद्रेश के लगे थे।
शनिवार शाम इंद्रेश की तबीयत बिगड़ गई। मेडिकल कॉलेज से उसे लखनऊ रेफर किया गया। शनिवार रात परिजन उसे लेकर लखनऊ जा रहे थे, लेकिन रास्ते में ही उसने दम तोड़ दिया। परिजन शव गांव ले गए। प्रभारी निरीक्षक जब्बार खां ने बताया कि परिजनों की सूचना पर शव का पोस्टमार्टम कराया गया है।