फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teen chini mill me perayee

जनपद की तीनों चीनी मिलों में गन्ना पेराई सत्र शुरू

Wed, 04 Nov 2020 12:27 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 04 Nov 2020 12:27 AM IST
विज्ञापन
teen chini mill me perayee
हरियावां/टोडरपुर। जनपद की तीनों चीनी मिलों में मंगलवार से पेराई सत्र शुरू हो गया। हरियावां चीनी मिल में डीएम और एसपी ने डोंगे में पेराई के लिए गन्ना डालकर शुरूआत कराई, जबकि रुपापुर चीनी मिल में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने पेराई सत्र की शुरुआत कराई। लोनी चीनी मिल में इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह ने शुरुआत कराई।
विज्ञापन

हरियावां चीनी मिल में पेराई सत्र की शुरुआत डीएम अविनाश कुमार और एसपी अनुराग वत्स ने की। पहले गन्ना लदी ट्राली की तौल कराई गई। इसके बाद दोनों अधिकारियों ने डोंगे में गन्ना डालकर सत्र की शुरुआत कराई। इस मौके पर इकाई प्रमुख प्रदीप त्यागी ने गन्ना किसानों से चीनी मिल का सहयोग करने की अपील की और बकाया भुगतान जल्द कराने का भरोसा दिलाया। यहां गन्ना प्रबंधक संजीव तोमर, मानव संसाधन विभाग के आलोक मिश्रा, तकनीकी विभाग के बीपी त्यागी, नवीन बंसल, अनूप पांडेय, संदीप सिंह आदि मौजदू रहे।
विज्ञापन

उधर दूसरी ओर लोनी चीनी मिल में इकाई प्रमुख कुलदीप सिंह ने पेराई सत्र की शुरुआत की। यहां उन्होंने किसानों से आय बढ़ाने के लिए उन्नतिशील प्रजातियों का इस्तेमाल करने को कहा। फसल के अवशेष न जलाने, जैविक खाद का प्रयोग करने पर भी उन्होंने जोर दिया। इस दौरान संजय सिंह, निर्भय सिंह, राजा श्रीवास्तव, शरद यादव, अखिलेश गुप्ता, विवेक तिवारी, अतुल श्रीवास्तव, संजीव सांगवान, विवेक रस्तोगी आदि मौजूद रहे। रुपापुर में सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने पेराई सत्र की शुरुआत की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed