{"_id":"617ed8455c45ee56f17c4cdb","slug":"teen-ager-died-in-accident-hardoi-news-knp661597673","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रैक्टर ट्राली की टक्कर से साइकिल सवार किशोर की मौत
विज्ञापन
हरपालपुर। बाजार जा रहे किशोर की साइकिल में ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी। हादसे में किशोर की मौके पर ही मौत हो गई।
अरवल थाना क्षेत्र के करनपुर बेहटा गांव निवासी रोहित (15) रविवार सुबह साइकिल से चौंसार गांव स्थित बाजार जा रहा था। रास्ते में करनपुर गांव के पास पुलिया से कुछ दूरी पर सामने से आ रहे ट्रैक्टर ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में रोहित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। आसपास के लोगों से घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस व परिजन मौके पर पहुंचे।
परिजनों ने बताया कि रोहित तीन भाई व तीन बहनों में सबसे छोटा था। वह गांव के ही स्कूल में कक्षा पांच का छात्र था। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। ट्रैक्टर ट्राली को कब्जे में लेकर चालक को हिरासत में लिया गया है। तहरीर मिलने पर रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।