फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teen ager died due to fever, sample taken

खांसी-बुखार से पीड़ित किशोर की मौत, कोरोना जांच के लिए भेजा नमूना

Sat, 18 Apr 2020 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 18 Apr 2020 10:51 PM IST
विज्ञापन
teen ager died due to fever, sample taken
संडीला (हरदोई)। कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक गांव निवासी खांसी-बुखार से पीड़ित किशोर की शुक्रवार रात सीएचसी में मौत हो गई। कोरोना संदिग्ध होने की आशंका पर सीएचसी पहुंची जिला अस्पताल की टीम ने मृतक का नमूना जांच के लिए लिया है।
विज्ञापन

संडीला में एक गांव निवासी 15 वर्षीय किशोर को दो दिन से बुखार और खांसी आ रही थी। शुक्रवार को वह पिता के साथ गेहूं की कटाई करने खेत गया था। वहां से घर पहुंचने पर किशोर की हालत ज्यादा बिगड़ गई। परिजन आनन-फानन ही उसे लेकर संडीला सीएचसी पहुंचे। यहां चिकित्सकों ने किशोर की हालत गंभीर बता जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन

एंबुलेंस से जिला अस्पताल ले जाने की तैयारी के दौरान ही किशोर की सांसें थम गईं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के अधीक्षक डॉ. शरद वैश्य भी पहुंच गए और जानकारी उच्चाधिकारियों को दी। जिला अस्पताल से देर रात एक टीम सीएचसी पहुंची और मृतक का नमूना कोरोना की जांच के लिए लिया। डॉ. शरद वैश्य ने बताया कि एहतियात के तौर पर जांच कराना जरूरी है। रिपोर्ट आने के बाद वास्तविक स्थिति पता चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

वृद्धा की मौत पर दोबारा जांच को भेजा नमूना
जिला अस्पताल में कई दिन से फेफड़े की बीमारी से पीड़ित 60 वर्षीय वृद्धा भर्ती थी। शुक्रवार को उसकी मौत हो गई। पूर्व में महिला की कोरोना जांच रिपोर्ट निगेटिव आई थी। जिला अस्पताल के मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. एके शाक्य ने मृतका का नमूना दोबारा कोरोना जांच के लिए भेजे जाने के निर्देश दिए। मृतका समेत 20 लोगों के नमूने जांच के लिए शनिवार को मेडिकल कालेज भेजे गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed