{"_id":"573b62074f1c1be36dac7080","slug":"team-pk-pale-in-front-of-the-congress-udin","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीम पीके के सामने उड़ीं कांग्रेसियों की हवाइयां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीम पीके के सामने उड़ीं कांग्रेसियों की हवाइयां
अमर उजाला ब्यूरो/हरदोई
Updated Tue, 17 May 2016 11:55 PM IST
विज्ञापन
कांग्रेस मीटिंग
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। पीके नाम से मशहूर प्रशांत किशोर की टीम ने मंगलवार को राजीव भवन पहुंच प्रश्नों को पदाधिकारियों के सामने रखा तो अधिकतर में चुप्पी साध गए। 2012 में क्यों चुनाव हारे सवाल सुनकर पदाधिकारी बगले झांकने लगे।
विज्ञापन
राजस्थान, बिहार, गोंडा व बरेली से पीके की पांच सदस्यीय टीम अनंत तिवारी के नेतृत्व में मंगलवार को राजीव भवन पहुंची।
अनंत तिवारी के पहले सवाल कि 2012 में आप चुनाव क्यों हारे। सुनकर काफी देर तक सन्नाटा रहा उसके बाद कुछ ने दूसरों पर ठीकरा फोड़ते हुए जवाब निपटाने के लिए दे दिए। इसके बाद टीम से एक सवाल आया कि 2017 में क्या मुद्दे हैं कैसे चुनाव जीतेंगे। इस ओर भी मिले जवाबों से पदाधिकारी संतुष्ट नहीं दिखे।
विज्ञापन
देर शाम तक समीक्षा बैठक में टीम पदाधिकारियों ने जातीय आंकड़ों को लेकर प्रश्न पूछे और उन्हें पदाधिकारियों ने अपने अपने तरीके से जवाब भी दिए। समीक्षा बुधवार को भी जारी रहेगी। इस मौके पर जिलाध्यक्ष मिथलेश सिंह चौहान, शहर अध्यक्ष शशि भूषण शुक्ल सहित समस्त पदाधिकारी शामिल रहे।
विज्ञापन