{"_id":"61d1e781fcfbc1263e5d3bf2","slug":"team-b-won-kabaddi-match-hardoi-news-knp673148498","type":"story","status":"publish","title_hn":"65 अंक पाकर कबड्डी में टीम बी ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
65 अंक पाकर कबड्डी में टीम बी ने बाजी मारी
विज्ञापन
रफी अहमद किदवई इंटर कॉलेज के वार्षिकोत्सव को संबोधित करते भाजपा विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रा
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। रफी अहमद किदवई इंटर कालेज में दो दिवसीय वार्षिकोत्सव का रविवार को शुभारंभ हुआ। इसमें हुई कबड्डी प्रतियोगिता में टीम बी विजेता बनी।
मुख्य अतिथि विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने वार्षिकोत्सव का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि वार्षिकोत्सव बच्चों की प्रतिभाओं को निखारने का सशक्त माध्यम है। कबड्डी का मैच टीम ए व बी के बीच हुआ। बी टीम के कप्तान बालकृष्ण ने खिलाड़ियों के साथ अच्छा प्रदर्शन किया। टीम को 65 अंक मिले जबकि कप्तान प्रयांशु वर्मा की टीम ए को 36 अंक ही मिले।
प्रतियोगिता में हंसराज कुशवाहा, संजय कनौजिया, संतोष शर्मा, रावेंद्र कुमार, सुभाष चंद्र व देवेंद्र मोहन ने स्कोरिंग की। चित्रकला प्रतियोगिता में वैभव वर्मा प्रथम, आदेश वर्मा द्वितीय, नैतिक सैनी तृृतीय रहे। निर्णायक मंडल में रिषभ राज, अनुज श्रीवास्तव, दीपक दुबे शामिल रहे। सुलेख में सुदीप शुक्ला प्रथम, शिवम दीक्षित द्वितीय, सार्थक गुप्ता तृतीय रहे।
दीपक शुक्ल, परशुराम, श्यामजी वर्मा, सुभाष कनौजिया निर्णायक रहे। अंग्रेजी सुुलेख में रामजी प्रथम, अंकित द्वितीय व कनिष्क कुमार तृतीय रहे। विशिष्ट अतिथि नगर पालिका चेयरमैन सुख सागर मिश्रा मधुर, कालेज के पूर्व प्रबंधक व मुख्य संयोजक अरुणेश वाजपेयी, संचालक अनिल श्रीवास्तव मौजूद रहे। प्रधानाचार्य डॉ. अमित कुमार वर्मा ने आभार जताया।