{"_id":"ed9f50c7835f35ca4cb9f188a9fa9508","slug":"teachers-union-has-demonstrated-in-kalktret-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षक संघ ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षक संघ ने किया कलक्ट्रेट में प्रदर्शन
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Fri, 05 Jun 2015 12:46 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टीचरों को बीएलओ कार्य में लगाना हाईकोर्ट के आदेशों
विज्ञापन
की अवहेलना एवं शासनादेशों की अनदेखी करार देते हुए उत्तर प्रदेशीय
प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों और टीचरों ने गुरुवार को कलक्ट्रेट
परिसर में प्रदर्शन किया और जिला पंचायत अध्यक्ष को संबोधित ज्ञापन पूर्व
जिला पंचायत अध्यक्ष को सौंपकर टीचरों को बीएलओ के कार्य से विरत रखने की
मांग की।
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन के दौरान प्राथमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष शिवशंकर पांडे ने कहा कि शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 में स्पष्ट उल्लेख है कि टीचरों को 10 वर्षीय जनगणना, दैवी आपदा से संबंधित राहत कार्य व निर्वाचन ड्यूटी के अलावा अन्य किसी गैर शैक्षणिक कार्य में नहीं लगाया जाएगा।
कहा कि सितंबर 2012 को तत्कालीन सचिव द्वारा उक्त अधिनियम के अनुपालन में एक पत्र निर्गत कर टीचरों को गैर शैक्षणिक कार्य पर रोक लगा दी, जिसमें मतदाता सूची का अद्यतन करने का स्पष्ट उल्लेख किया गया है। जिलाध्यक्ष ने कहा कि इसके अलावा हाईकोर्ट इलाहाबाद में भी एक जनहित याचिका का सुनवाई करते हुए टीचरों के गैर शैक्षणिक कार्यों में टीचरों को लगाने पर रोक लगा दी है।
कहा कि पर प्रशासन के जिम्मेदार अफसरों द्वारा हाईकोर्ट का निर्णय, शिक्षा का अधिकार अधिनियम 2009 व मुख्य सचिव के आदेश की अवहेलना करते हुए गैर शैक्षणिक कार्य बीएलओ ड्यूटी में लगा दिया गया, जिससे टीचरों में असंतोष व्याप्त है।
इस दौरान पदाधिकारियों और टीचरों ने कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन किया तथा इसके बाद जिला पंचायत अध्यक्ष को संबोधित एक ज्ञापन पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल को देकर टीचरों को बीएलओ ड्यूटी से विरत रखने की मांग की।
इस मौके पर हरिशंकर पांडे, अनंतराम पांडे, पन्नालाल दीक्षित, विनीत कोहली, देवेश पाल सिंह, रामजीवन वर्मा, अवनीश तिवारी, अर्पित मिश्रा, हरिओम, संतोष त्रिवेदी, करुणेंद्र प्रताप सिंह और धर्मेंद्र यादव आदि मौजूद थे।