{"_id":"66955894f8fd48a703056706","slug":"teachers-took-to-the-streets-in-protest-against-online-attendance-hardoi-news-c-213-1-hra1002-117015-2024-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ऑनलाइन हाजिरी के विरोध में सड़क पर उतरे शिक्षक
विज्ञापन
हरदोई। परिषदीय शिक्षक सोमवार को ऑनलाइन उपस्थिति के विरोध में सड़कों पर उतर आए। शिक्षकों ने पैदल मार्च निकाल कर प्रशासन व बीएसए को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा।
उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के प्रदेश कोषाध्यक्ष व जिलाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय के नेतृत्व में शिक्षक बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय पहुंचे और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन बेसिक शिक्षा अधिकारी रतन कीर्ति को सौंपा। जिसमें कहा कि जब तक शिक्षकों की जायज मांगे नहीं मानी जाएंगी, तब तक विरोध जारी रहेगा। ऑनलाइन उपस्थिति अव्यवहारिक हैं। इस दौरान जिला मंत्री विपिन कुमार सिंह, ललित शुक्ला, नीता गुप्ता, सुरसा ब्लॉक अध्यक्ष हिमांशु श्रीवास्तव, केबी अवस्थी सहित कई शिक्षक मौजूद रहे।
दूसरी ओर शिक्षक, शिक्षामित्र, अनुदेशक, कर्मचारी संयुक्त मोर्चा के प्रांतीय संयोजक योगेश त्यागी के नेतृत्व में शिक्षकों ने गांधी मैदान से कलक्ट्रेट परिसर तक पैदल मार्च किया और मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा। जूनियर शिक्षक संघ की जिलाध्यक्ष सुनीता त्यागी ने कहा कि ऑनलाइन हाजिरी लागू कर शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है। इस दौरान अटेवा के जिलाध्यक्ष जैनुल खां, विशिष्ट बीटीसी शिक्षक वेलफेयर एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष केपी सिंह, शिक्षामित्र संघ जिलाध्यक्ष संतोष कुमार शुक्ला, टीएससीटी के जिलाध्यक्ष शरीफुद्दीन मौजूद रहे।