फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teachers' salaries stuck due to negligence of those responsible

Hardoi News: जिम्मेदारों की लापरवाही से शिक्षकों का वेतन अटका

Wed, 06 Mar 2024 10:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 06 Mar 2024 10:51 PM IST
विज्ञापन
Teachers' salaries stuck due to negligence of those responsible
मल्लावां (हरदोई)। खंड शिक्षा अधिकारी की लापरवाही के कारण पूरे ब्लॉक के शिक्षकों का वेतन अटक गया है। वेतन न मिलने पर शिक्षकों ने ब्लाॅक संसाधन केंद्र पर विरोध प्रदर्शन किया और वेतन जारी करने की मांग की।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेशीय हाईस्कूल शिक्षक संघ के बैनर तले शिक्षकों ने बुधवार को ब्लॉक संसाधन केंद्र पर वेतन न मिलने पर विरोध प्रदर्शन किया और बीएसए को संबोधित ज्ञापन खंड शिक्षा अधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष सुबोध कुमार वर्मा व महामंत्री प्रेमशील पांडेय ने दिए गए ज्ञापन में कहा कि फरवरी का वेतन बीईओ और ब्लॉक लिपिक की लापरवाही के कारण पोर्टल पर लॉक नहीं किया गया है। इससे ब्लॉक के 419 शिक्षकों और 14 अनुचरों का फरवरी का वेतन अटक गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

दो फरवरी 2024 को बीईओ के आदेश के बाद भी 12 शिक्षकों की वार्षिक वेतन वृद्धि पोर्टल खुलने के बाद भी नहीं लगाई गई। चार शिक्षकों की एसीपी लगाने के स्थान पर उनको चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी का ग्रेड पे प्रदान कर दिया गया। जो शासनादेश के विपरीत है। उधर, शिक्षकों का कहना है कि होली पर यदि उन लोगों को वेतन नही मिला, तो त्योहार फीका पड़ जाएगा। उन्होंने शिक्षकों का वेतन जारी किए जाने की मांग की।

नीरज सिंह, विवेक, दिवाकर, आलोक, अरविंद, उपेंद्र, रुबीना, मानश्री रामकुमार, प्रशांत, मौजूद रहे। खंड शिक्षा अधिकारी प्रभावती ने बताया कि वेतन बिल लाॅक की जानकारी की बाबू से की गई थी, तो उसने बताया था कि कार्रवाई पूरी हो चुकी है। चूक कैसे हुई इसकी जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed