{"_id":"6a5e67597761acc2af0067a6","slug":"teachers-credentials-to-be-scrutinized-again-hardoi-news-c-213-1-hra1021-153473-2026-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शिक्षकों की फिर खगांली जाएगी कुंडली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शिक्षकों की फिर खगांली जाएगी कुंडली
विज्ञापन
- दस हजार शिक्षकों के फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने की आंशका
- उच्च न्यायालय ने दिए है राज्य स्तर पर जांच कराने के निर्देश
- जनपद में 334 शिक्षक भी हैं संदेह के घेरे में
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों के शिक्षकों की एक बार फिर कुंडली खंगाली जाएगी। उच्च न्यायालय के निर्देश पर राज्य स्तरीय टीम शिक्षकों के अभिलेखों ने ऑनलाइन व आफ लाइन जांच करेगी। प्रदेश के दस हजार शिक्षकों ने जनपद के 334 शिक्षक भी शामिल हैं। इससे शिक्षा विभाग में खलबली मच गई है। पूर्व में जिले में 197 शिक्षक फर्जी मिल चुके हैं।
परिषदीय विद्यालयाें मेें फर्जी शैक्षिक प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षकों के विषय में उच्च न्यायालय की न्यायाधीश मंजूरानी की ओर से राज्य स्तर पर जांच कराने के निर्देश दिए हैं। प्राथमिक विद्यालय की एक शिक्षिका गरिमा सिंह को बर्खास्त किए जाने के मामले में निर्णय दिया गया था। जिसमें राज्य स्तर पर कमेटी गठन कर छह माह में जांच पूरी करने के निर्देश दिए गए थे। जिसमें प्रदेश में दस हजार शिक्षकों के फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी करने की आंशका व्यक्त की गई थी, जिसमें जनपद में 334 शिक्षकों का भी जिक्र था। प्रदेश स्तर पर ऑनलाइन मानव संपदा पर दर्ज विवरण के आधार पर जांच शुरू की गई है। उसके उपरांत ऑफ लाइन भी जांच की जाएगी। जिले में इससे पूर्व 197 शिक्षक फर्जी पाए जा चुके हैं, जिनकी बर्खास्तगी की कार्रवाई की गई है और उनसे रिकवरी के भी आदेश हुए थे, जिसमें कुछ न्यायालय की शरण में है।इस खबर से विभाग में फिर हलचल शुरू हो गई।