फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teacher will provide education to children from house to house

बच्चों को शिक्षा दिलाने को घर-घर जाएंगे टीचर

Wed, 04 Feb 2015 12:23 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Wed, 04 Feb 2015 12:23 AM IST
विज्ञापन
Teacher will provide education to children from house to house

जिले के छह से 14 साल तक के बच्चों को अनिवार्य

विज्ञापन
शिक्षा के तहत प्राथमिक शिक्षा दिलाने को परिषदीय टीचर घर-घर जाकर अभिभावकोें को जागरूक करेंगे और उनको बच्चों को स्कूल भेजने को प्रोत्साहित करेंगे। वह स्कूलों में शत प्रतिशत नामांकन पर जोर देंगे।

अबकी परिषदीय स्कूल समेत सभी स्कूलों में शिक्षा सत्र एक अप्रैल से शुरू करने के शासन ने निर्देश जारी किए हैं, जिससे अबकी बच्चोें को स्कूल में प्रवेश दिलाने को 20 फरवरी से ही स्कूल चलो अभियान का शुभारंभ हो जाएगा। परिषदीय स्कूलों के टीचर व शिक्षा मित्र घर घर जाकर स्कूल न जाने वाले बच्चों को चिह्नित करेंगे और उनको स्कूल में प्रवेश दिलाने को अभिभावकों को प्रोत्साहित करेंगे।

अभियान की शुरुआत 20 फरवरी से जिला शिक्षा परियोजना की बैठक से होगी। 25 से 28 के बीच जनप्रतिनिधियों से सहयोग मांगा जाएगा। एक से पांच मार्च तक स्कूल चलो अभियान का प्रचार प्रसार किया जाएगा। इस बीच ब्लाक स्तर पर बीडीसी व प्रधानों की ब्लाक प्रमुख की अध्यक्षता में बैठक होगी, साथ ही कार्यकत्रियों से पांच वर्ष से ज्यादा आयु वर्ग के बच्चों की सूची मांगी जायेगी।

15 से 20 मार्च के बीच ग्राम शिक्षा समिति की बैठकें होंगी। 10 से 15 मार्च प्रभात फेरी, विचार गोष्ठी आदि आयोजित होंगे। 16 से 25 मार्च तक टीचर अभिभावकों से संपर्क कर बच्चों को स्कूल भेजने को प्रेरित करेंगे। 26 से 30 मार्च तक बच्चों का चिन्हांकन किया जाएगा। जिला समन्वयक बलवीर शास्त्री ने बताया कि अभियान का उद्देश्य ड्राप आउट बच्चों को स्कूल भंजना है और इसके लिए सभी बीईओ को बीएसए के माध्यम से निर्देश जारी किए जा रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed