Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teacher made machine

शिक्षक ने बनाई मशीन

Sat, 27 Feb 2021 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 27 Feb 2021 11:17 PM IST
विज्ञापन
Teacher made machine
हरदोई फसल काटने की तैयार मशीन को दिखाते शिक्षक निर्भय सिंह। संवाद - फोटो : HARDOI
हरदोई। फसल की कटाई के लिए मजदूर न मिलने से परेशान किसानों का दर्द देख शिक्षक ने गेहूं और धान काटने की मशीन बना दी। खास बात यह कि इस मशीन में पेट्रोल और डीजल की जरूरत नहीं पड़ती।
विज्ञापन

हाथ से चलने यह मशीन आठ मजदूरों के बराबर कटाई कर सकती है। लागत भी इतनी कम है कि हर किसान इसे आसानी से खरीद सकता है। उनके आविष्कार को देखने के लिए राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने उन्हें 3 मार्च को राजभवन आमंत्रित किया है।
विज्ञापन

बावन चुंगी स्थित विजय नगर निवासी निर्भय सिंह की बचपन से ही आविष्कार और नए प्रयोगों में रुचि रही। उनका रुझान गणित और भौतिक विज्ञान की ओर रहा। परास्नातक गणित से करने के बाद सीतापुर के नेशनल इंटर कालेज में प्रवक्ता के पद पर तैनात हो गए। इसके बाद उनका नए-नए प्रयोग करने का सफर भी शुरू हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

बताया कि सांडी के गांव बमतापुर में उनकी खेतीबाड़ी है। बताया कि पिछले साल लॉकडाउन के दौरान वे गांव गए थे। उन दिनों गेहूं की कटाई चल रही थी। लॉकडाउन के कारण किसानों को कटाई के लिए मजदूर नहीं मिल रहे थे। बातचीत में किसानों ने दर्द बयां किया कि अब खेती-किसानी मुश्किल हो रही है। मजदूर मुश्किल से मिलते हैं। खेती की लागत इतनी बढ़ गई है कि अब कुछ भी नहीं बचता है। इस पर उन्होंने गेहूं और धान की कटाई के लिए मशीन बनाने का निश्चय किया।
कई महीनों की मेहनत के बाद वे गेहूं और धान काटने वाली सस्ती मशीन बनाने में कामयाब हो गए। उनकी बनाई मशीन का अभी पेटेंट नहीं हुआ है। वे इसे देश के किसानों को उपहार के तौर पर देना चाहते हैं। बताया कि फसल काटने की मशीन को उन्होंने मैकेन्जिम के सिद्धांत पर तैयार किया है।
इसमें न पेट्रोल, न डीजल और न ही बिजली जरूरत है। इस मशीन को तैयार करने में करीब 2500 की लागत आई है। वे चाहते हैं कि सरकार इसका पेटेंट कराए, जिससे इसकी लागत न बढ़े और देश के गरीब से गरीब किसान आसानी से सकें। उन्होंने बताया कि मशीन सहित उनके अन्य आविष्कारों के जानने के लिए राज्यपाल आनंदी बेन पटेल ने तीन मार्च को बुलाया है। उन्हें आशा है कि राज्यपाल से मुलाकात के बाद कुछ और बेहतर होगा। संवाद

लकड़ी काटने वाले ब्लेडों का किया है इस्तेमाल
शिक्षक निर्भय सिंह ने बताया कि मशीन में लकड़ी काटने वाले ब्लेड करीब पांच फुट के दो पीसों में लगाए हैं। इनमें राउंड पावर देने के लिए चार गियर भी लगाए हैं। इस मशीन के संचालन में मैनपावर यानी 480 वाट दी गई है। इस मशीन को 60 डिग्री पर खड़े होकर चलाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed