{"_id":"b1b63722d510400e12cf5a61c4dd3a58","slug":"teacher-for-the-restoration-erupted-aap-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीचर की बहाली के लिए भड़की आम आदमी पार्टी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीचर की बहाली के लिए भड़की आम आदमी पार्टी
ब्यूरो/अमर उजाला,हरदोई
Updated Wed, 26 Aug 2015 12:15 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हाईकोर्ट द्वारा ऐतिहासिक आदेश दिए जाने के बाद
विज्ञापन
बर्खास्त किए गए टीचर शिवकुमार पाठक की बहाली की मांग को लेकर आम आदमी
पार्टी के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जोरदार प्रदर्शन
किया तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
कलक्ट्रेट परिसर में प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला संयोजक डा. मनीष शर्मा ने कहा कि सबको शिक्षा मिले एक समान, अधिकार के तहत उच्च न्यायालय इलाहाबाद ने एक ऐतिहासिक फै सला दिया जो स्वागत योग्य है, जो समाज की सामाजिक व्यवस्था को बनाने में कारगर सिद्ध होगा।
उन्होंने कहा कि इस फैसले को उत्तर प्रदेश की समाजवादी पार्टी की सरकार अस्तित्व में लाए, इसलिए आम आदमी पार्टी मंगलवार को धरना प्रदर्शन करने को विवश हुई है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में बिगड़ी हुई व्यवस्था एवं प्रदेश में बढ़ रहे अपराधों को लेकर आम आदमी पार्टी चिंतित है। उन्होंने कहा कि प्रदर्शन और ज्ञापन का उद्देश्य प्रदेश की सोई हुई सरकार को जगाना है।
इस दौरान पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी की तथा राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी रमेश मिश्र को सौंपकर बर्खास्त टीचर शिवकुमार पाठक को बहाल करने की मांग की।
ज्ञापन सौंपते हुए पदाधिकारियों ने कहा कि प्रदेश सरकार यदि इस ओर ध्यान नहीं देगी तो पार्टी वृहद स्तर पर आंदोलन करने को बाध्य होगी। इस मौके पर नगर प्रभारी माणिक अग्निहोत्री, सोनू राजपूत, शादाब अली, शैलेश सिंह, अटल बिहारी कुशवाहा, अरविंद राजपूत, रामशंकर, अजय टंडन, अरुण कुमार टंडन, विपिन राजपूत और गौरव मौर्य आदि मौजूद थे।