{"_id":"68e7fa8cd780f87e580827b9","slug":"teacher-employed-on-fake-bed-certificate-terminated-salary-and-allowances-to-be-recovered-hardoi-news-c-213-1-hra1001-138616-2025-10-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बीएड के फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवा समाप्त, वेतन-भत्ता की होगी वसूली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बीएड के फर्जी प्रमाण पत्र पर नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवा समाप्त, वेतन-भत्ता की होगी वसूली
विज्ञापन
हरदोई। बीएड के फर्जी प्रमाण के जरिये विशिष्ट बीटीसी कर शिक्षक बने अभ्यर्थी की सेवा समाप्त कर दी गई।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने 15 साल से नौकरी कर रहे शिक्षक की सेवा समाप्त किए जाने के साथ ही वेतन-भत्तों की वसूली के आदेश दिए हैं। कहा कि वेतन-भत्ता की वसूली न हो पाने की स्थिति में बकाया भू-राजस्व की भांति वसूली कराई जाएगी।
बीएसए ने बृहस्पतिवार को जारी आदेश में कहा कि विकास खंड सुरसा के प्राथमिक विद्यालय ललौली में सहायक अध्यापक के पद पर तैनात रहे सूरज पाल की तैनाती रमाबाईनगर जनपद में साल 2010 में हुई थी। साल 2016 में सूरज पाल ने कानपुर देहात के विकास खंड रसूलाबाद के प्राथमिक विद्यालय निभू से अपना तबादला हरदोई के लिए करा लिया था। कानपुर देहात से जिले में स्थानांतरित होकर सूरज पाल को सुरसा के ललौली प्राथमिक विद्यालय में सहायक अध्यापक पर तैनाती दी गई थी। बताया कि देवेंद्र सिंह पुत्र जगदीश सिंह ने सूरज पाल के शैक्षिक अभिलेख फर्जी होने की शिकायत लोकायुक्त से की थी।
लोकायुक्त के आदेश पर संडीला के खंड शिक्षा अधिकारी बृजेश कुमार त्रिपाठी के माध्यम से सूरज पाल के स्नातक, बीएड पास के अंकपत्र और प्रमाण पत्रों का सत्यापन लखनऊ विश्वविद्यालय से कराया गया। आठ अक्तूबर को ही विश्वविद्यालय की तरफ से मिली रिपोर्ट में कहा गया कि सूरज पाल पुत्र ओएस कुशवाहा ने साल 2005 में रोल नंबर 3430213 पर बीएड आवंटित नहीं हैं। ऐसे ही साल 2006 में बीएड भी सूरज पाल को आवंटित नहीं है। फर्जी अभिलेख होने के कारण सूरज पाल की सहायक अध्यापक पद की सेवा समाप्त कर दी गई है।