फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   teacher died in accident

बेकाबू बाइक पुलिया से टकराई, शिक्षक की मौत

Tue, 21 Jul 2020 11:15 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Jul 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
teacher died in accident
अरविंद की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
कछौना (हरदोई)। शहर कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर मंगलवार सुबह ड्यूटी पर जा रहे शिक्षक की बाइक पुलिया से टकरा गई। हादसे के दौरान हेलमेट टूटने से शिक्षक के सिर में गंभीर चोट आने से उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन

कछौना कस्बा के मोहल्ला रेलवेगंज निवासी रामेश्वर प्रजापति किराना व्यापारी हैं। उनके छोटे पुत्र अरविंद (35) पीलीभीत जनपद के बिलसंडा ब्लॉक के प्राथमिक स्कूल में सहायक अध्यापक थे। कुछ दिन पूर्व वह घर आए थे। मंगलवार सुबह छह बजे अरविंद ड्यूटी के लिए घर से बाइक से निकले थे। रास्ते में शहर कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत हरदोई-लखनऊ मार्ग पर लालपालपुर पुलिया के निकट उनकी बाइक बेकाबू होकर पुलिया से टकरा गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक बाइक चला रहे अरविंद हेलमेट लगाए थे।
विज्ञापन

उनका सिर पुलिया में लगने से हेलमेट चकनाचूर हो गया। जिससे उनके सिर में गंभीर चोटें आईं। राहगीरों ने उन्हें उठाया और पास मिले फोन से परिजनों को घटना की सूचना दी। परिजन मौके पर पहुंचे और अरविंद को आनन- फानन में लखनऊ ट्रामा सेंटर ले गए। जहां कुछ ही देर में उनकी मौत हो गई। मृतक के परिवार में पत्नी और दो बेटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed