फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teacher accused of rape was arrested and sent to jail

दुष्कर्म के आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर भेजा जेल

Wed, 10 Mar 2021 11:05 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
Teacher accused of rape was arrested and sent to jail
पुलिस हिरासत में आरोपी शिक्षक राजीव। संवाद - फोटो : HARDOI
संडीला। कोर्ट के आदेश व एक गांव निवासी युवती की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज करने के बाद पुलिस ने दुष्कर्म व उसका वीडियो बनाकर युवती को ब्लैकमेल करने के आरोपी शिक्षक को बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन

कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी युवती ने कोर्ट में दिए गए प्रार्थना पत्र में बताया था कि ग्राम बघौड़ा निवासी राजीव कुमार उसका रिश्तेदार है। वह थाना कासिमपुर के ग्राम भीठी के प्राथमिक विद्यालय में शिक्षक के पद पर तैनात है।
विज्ञापन

एक वर्ष पूर्व आरोपी उसके घर पर आया और चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया। इसके बाद आरोपी ने उससे दुष्कर्म किया और उसका वीडियो बना लिया। आरोपी वीडियो के जरिए उसे ब्लैकमेल कर शादी करने का दबाव बनाने लगा। उसके कहने पर पिता आरोपी से उसकी शादी करने को तैयार हो गए, लेकिन इस बीच पता चला कि आरोपी का अन्य कई लड़कियों से संबंध हैं, जिस पर उसने शादी से इनकार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता ने बताया कि इसके बाद आरोपी ने वह वीडियो कई रिश्तेदारों के मोबाइल पर भेज दिया। आरोपी उसे व उसके परिजनों को धमकी दे रहा है। कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने रविवार को पूरे मामले की रिपोर्ट दर्ज कर ली थी।

बुधवार को पुलिस ने आरोपी शिक्षक राजीव को संडीला के आशू तिराहे के पास से गिरफ्तार कर लिया। कोतवाल सुरेश कुमार मिश्रा ने बताया कि पूछताछ के बाद आरोपी को जेल भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed