फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Taylor killed himself by hanging

टेलर ने फांसी लगाकर दी जान

Fri, 25 Oct 2019 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 25 Oct 2019 12:45 AM IST
विज्ञापन
Taylor killed himself by hanging
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठेहा में गुरुवार की सुबह टेलर ने फांसी लगाकर जान दे दी। पत्नी ने उसका शव कमरे में अंगौछे के फंदे से लटकता देखा। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के ग्राम कठेहा निवासी भगवानदीन (40) पुत्र शंभू टेलर था। उसके परिवार में पत्नी कपिल के अलावा चार बेटा व एक बेटी है। वह शहर के रेलवेगंज स्थित दुकान पर सिलाई का काम करता था। भाई चक्रपाल ने बताया कि भगवानदीन शराब का आदी था। नशे की हालत में घर आने पर पत्नी मना करती थी। दो माह पूर्व उसका पत्नी से विवाद हो गया था। नाराज होकर पत्नी मायके चली गई थी। रविवार को पत्नी मायके से आई थी। बुधवार को दोनों में विवाद हो गया। विवाद में भगवानदीन ने पत्नी की पिटाई कर दी। पत्नी ने परेशान होकर कोतवाली मेें प्रार्थना पत्र दे दिया था। भाई के अनुसार पुलिस उससे पूछताछ करने आई थी, लेकिन इससे पहले ही वह भाग गया था। गुुरुवार की सुबह उसने कमरे में कुंडी बंद कर अंगौछे के फंदे से फांसी लगाकर जान दे दी। कुछ देर बाद पत्नी ने दरवाजा बंद देखा, आवाज लगाने पर भगवानदीन ने जवाब नहीं दिया। जिस पर पत्नी ने खिड़की से झांक कर देखा तो शव फंदे पर लटकता मिला। परिजनों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। कोतवाल राकेश यादव ने बताया कि घरेलू कलह में युवक ने आत्महत्या की है। उन्होंने बताया कि पत्नी की शिकायत पर पुलिस एक दिन मौके पर गई थी। इसके बाद पुलिस दोबारा नहीं गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed