फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Task force will keep an eye on the mid-day meal in the district

टास्क फोर्स रखेगी जिले में मिड-डे मील पर नजर

Sat, 24 Oct 2020 04:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 24 Oct 2020 04:12 PM IST
विज्ञापन
Task force will keep an eye on the mid-day meal in the district
हरदोई। मिड-डे मील से आच्छादित विद्यालयों पर जिले के आला अधिकारियों की भी नजर रहेगी। इसको लेकर एक बार फिर टास्क फोर्स को सक्रिय कर दिया गया है। टास्क फोर्स के सदस्यों को प्रत्येक माह पांच निरीक्षण करने होंगे।
विज्ञापन

पिछले माह जिलाधिकारी की अध्यक्षता में हुई बैठक में पाया गया कि टास्क फोर्स अपने दायित्वों को पूरा नहीं कर पा रही है। जो निर्देश स्कूलों के निरीक्षण को लेकर उनको दिए गए हैं, उनको भी पूरा नहीं किया जा रहा है। इसको गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी अविनाश कुमार ने एक बार फिर से टास्क फोर्स के सदस्यों को उनको जिम्मेदारी देते हुए दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं। इसके तहत सभी को ब्लाकों का आवंटन करते हुए कम से कम पांच पांच स्कूलों का निरीक्षण कर उनकी आख्या एमडीएम सेल को देने के निर्देश दिए गए हैं।
विज्ञापन

टास्क फोर्स में नामित प्रत्येक अधिकारी को प्रेरणा पोर्टल के माध्यम से निरीक्षण करने के निर्देश है एवं निरीक्षण आख्या एमडीएम सेल में देनी होगी। टास्क फोर्स में मुख्य चिकित्सा अधिकारी भी शामिल हैं। लेकिन कोविड 19 को देखते हुए उन्हे अभी ब्लाकों के स्कूलों के निरीक्षण का दायित्व नहीं दिया गया है। भविष्य में उनको भी जिम्मेदारियां समझते हुए दायित्वों का निर्वहन करना होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ये रहेगी टास्क फोर्स : जिला स्तरीय टास्क फोर्स मे जिलाधिकारी अविनाश कुमार को अध्यक्ष, मुख्य विकास अधिकारी निधि गुप्ता वत्स को सदस्य, जिला विकास अधिकारी राजेंद्र प्रसाद, डीआईओएस वीके दुबे,परियोजना निदेशक डीआरडीए राजेंद्र श्रीनिवास, डीपीओ बुद्धी मिश्रा, जिला पूर्ति अधिकारी संजय कुमार पांडे, जिला समाज कल्याण अधिकारी हर्ष मवार, जिला पंचायत राज अधिकारी गिरीश चंद्र व जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव को सदस्य के रूप में नामित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed