फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tantric went to work, died in suspicious circumstances

तंत्र क्रिया करने गए तांत्रिक की संदिग्ध हालात में मौत

Mon, 25 Jan 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 25 Jan 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Tantric went to work, died in suspicious circumstances
फोटो-23- तांत्रिक मदनप्रकाश की फाइल फोटो। - फोटो : HARDOI
हरदोई। टड़ियावां थानाक्षेत्र के ग्राम टेनी में तालाब के किनारे तंत्र क्रिया करने गया तांत्रिक बेसुध पड़ा मिला। पुलिस ने तांत्रिक को जिला अस्पताल भेजा जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। तांत्रिक के परिजनों ने दो लोगों पर हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के ग्राम आदमपुर के मजरा मामपुर निवासी मदन प्रकाश मिश्रा (60) खेती करते थे। इसके अलावा वह तंत्र मंत्र भी करते थे। रविवार रात लगभग एक बजे मदन प्रकाश के भाई विपिन ने यूपी 112 पर उनका अपहरण हो जाने की सूचना दी।
विज्ञापन

इस पर टड़ियावां के प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने विपिन से संपर्क किया। विपिन ने खुद के टेनी में मौजूद होने की जानकारी दी। इस पर पुलिस टीम टेनी पहुंच गई। टेनी में आबादी के निकट ही स्थित एक तालाब के किनारे मदन बेसुध पड़ा मिला, तो एंबुलेंस बुलवाकर उसे जिला चिकित्सालय भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला चिकित्सालय में उसे मृत घोषित कर दिया गया। मदन की मौत होने की जानकारी पर पुलिस सोमवार की सुबह से ही सक्रिय हो गई। विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक ग्राम टेनी के निकट स्थित महमदापुर में मदन के भाई विपिन की ससुराल है। टेनी निवासी एक व्यक्ति की पत्नी पिछले कुछ समय से बीमार है और इसके कारण उक्त व्यक्ति ने महमदापुर में मदन के रिश्तेदारों के जरिए उससे संपर्क किया।
बीमार महिला के पति के कहने पर मदन उसके घर में रविवार रात तंत्र क्रिया के लिए गया था, लेकिन इसी दौरान उसकी हालत बिगड़ गई। घबराए लोगों ने उसे तालाब के किनारे डाल दिया और सूचना मृतक के छोटे भाई के ससुरालीजनों को दे दी।
प्रभारी निरीक्षक एसपी उपाध्याय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। कोई तहरीर परिजनों ने नहीं दी है। दो लोगों पर हत्या की आशंका परिजन जता रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक मौत की वजह स्पष्ट न होने के कारण विसरा सुरक्षित किया गया है।

रविवार दोपहर घर से निकला था मदन
ग्राम मामपुर से जुड़े विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक मदन रविवार को सीतापुर निवासी एक व्यक्ति के साथ घर से निकला था। इसके बाद उसका कोई सुराग नहीं मिला।
मोबाइल स्विच ऑफ होने पर परिजनों ने ही खोजबीन शुरू की और मृतक के छोटे भाई के ससुरालीजनों से भी मदन की गुमशुदगी की बात कहते हुए तलाश करने को कहा। इसके बाद ही परिजन टेनी पहुंच गए और वहां मदन बेसुध पड़ा मिला। पुलिस के लिए बड़ी चुनौती यह भी है कि रात एक बजे आखिर मृतक के भाई ने अपहरण की जानकारी किस उद्देश्य से दी, जबकि मामले की हकीकत परिजन भी जान चुके थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed