फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Tanker crushed student's death

टैंकर से कुचल कर छात्र की मौत

Wed, 10 Feb 2016 01:09 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Wed, 10 Feb 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Tanker crushed student's death
बघौली में विद्यालय जाने के लिए स्कूल वाहन का सड़क किनारे इंतजार कर रहे
विज्ञापन
छात्र की टैंकर से कुचल कर दर्दनाक मौत हो गई। घटना से गुस्साएं लोगों ने हंगामा करना शुरू कर दिया। इसी दौरान पहुंची थाना पुलिस ने पीछा कर टैंकर व चालक को पकड़ लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना क्षेत्र के रामनिवासी का पुत्र शिवांश(5) मंगलवार को विद्यालय जाने के लिए गांव के बाहर सड़क के किनारे स्कूल वाहन का इंतजार कर रहा था। इसी बीच माधौगंज की ओर से आ रहे तेज रफ्तार टैंकर ने उसे कुचल दिया। इससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया।


घटना की सूचना पर पुलिस ने टैंकर व चालक को कब्जे में ले लिया। पुलिस ने शव को पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना के विषय में परिजनों ने बताया कि शिवांश भीमराव अंबेडकर इंटर कालेज बघौली चौराहा में केजी का छात्र था। वह तीन भाइयों में सबसे छोटा था। घटना से गांव में मातम छाया हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed