फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Taking the deceased Sitaram MGNREGA wages from two years!

दो वर्ष से मनरेगा मजदूरी ले रहा मृतक सीताराम!

Fri, 02 Dec 2016 12:11 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Fri, 02 Dec 2016 12:11 AM IST
विज्ञापन
Taking the deceased Sitaram MGNREGA wages from two years!
मनरेगा - फोटो : प्रतीकात्मक

हरदोई। बावन की ग्राम पंचायत बरैला तिगावां के मजरा इटोरिया में मनरेगा मजदूरी में खेल किया गया है। प्रधान और सक्रेेटरी ने मिलीभगत करते हुए परलोक सिधार चुके मनरेगा मजदूर सीताराम को दो वर्षों से मनरेगा मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। इसकी शिकायत के बाद भी प्रशासनिक अधिकारियों ने कोई संज्ञान नहीं लिया है। मनरेगा उपायुक्त शिकायत मिलने पर जांच कराने की बात कह रहे हैं। इसके अलावा गांव में कराए गए विकास कार्यों में गड़बड़ी  का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन


बावन की ग्राम पंचायत बरैला तिगावां के मजरा इटोरिया निवासी सीताराम पुत्र सूबेदार मनरेगा मजदूरी कर अपना पालन पोषण करता था। उसकी मृत्यु हुए वर्ष 2014 में हो चुकी है लेकिन प्रधान और सेक्रेटरी की मिलीभगत से अभी भी उसे मनरेगा मजदूरी का भुगतान किया जा रहा है। बैंक स्टेटमेंट में मृतक सीताराम को 3 जुलाई 2016 तक की मजदूरी दी गई है।
विज्ञापन


मनरेगा मजदूरी का भुगतान किए जाने की शिकायतकर्ता रामसरन, दयाराम, शिशुपाल, रमेश, लालाराम व राधेश्याम ने जिला स्तरीय अधिकारियों से की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रधान और सेक्रेटरी पर यह भी आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत बरैला तिगावां के एक और मजरा कमालपुर लोहिया समग्र ग्राम में चयनित है।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रधान और सेक्रेटरी ने मिलीभगत करते हुए इंदिरा आवास का लाभ ले चुके लोगों को लोहिया आवास दे दिया है। इनमें वह लोग भी शामिल है जिनकी पत्नियां नहीं हैं, लेकिन उन्हें आवास मिला है। बालकराम ने अपने भाई सकटे की पत्नी गिरजादेवी को अपनी पत्नी बनाकर आवास का लाभ ले लिया है। 


मृतक के नाम पर मजदूरी निकालने की शिकायत नहीं मिली है। अगर मृतक के नाम मजदूरी निकाली गई है तो मामला काफी गंभीर है। शिकायत मिलने पर पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। जांच में दोषी मिलने पर जिम्मेदारों पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।  -राजनाथ प्रसाद भगत, मनरेगा उपायुक्त 



दूसरे की पत्नी को आवास दिए जाने का मामला उनके संज्ञान में नहीं है। शिकायत मिलने पर आवास निरस्त करते हुए दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। -प्रदीप यादव, परियोजना निदेशक, मनरेगा

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed