{"_id":"604cfe448ebc3e8ca76f6ffc","slug":"take-strict-action-against-those-who-take-government-land-dm-hardoi-news-knp6174430151","type":"story","status":"publish","title_hn":"सरकारी भूमि कब्जाने वालों पर करें सख्त कार्यवाही: डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सरकारी भूमि कब्जाने वालों पर करें सख्त कार्यवाही: डीएम
विज्ञापन
फोटो-18- पिहानी कोतवाली में शिकायत सुनते डीएम अविनाश कुमार। संवाद
- फोटो : HARDOI
पिहानी। डीएम अविनाश कुमार की अध्यक्षता में शनिवार को कोतवाली परिसर में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें डीएम ने फरियादियों की शिकायत सुनीं और उनका निस्तारण कराया। पालिका की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत सामने आने पर डीएम ने ईओ अहिबरन लाल को ऐसी सभी भूमियों को चिह्नित कर ब्योरा प्रस्तुत करने को कहा।
भूमि विवादों संबधी शिकायत मिलने पर डीएम अविनाश कुमार ने कहा कि लेखपाल और बीट सिपाही ऐसी शिकायतों की मौके पर जाकर जांच करें, दोनों का पक्ष जानें और उसके बाद ही शिकायत का उचित ढंग से निस्तारण करें। पालिका की भूमि पर अवैध कब्जों की शिकायत पर डीएम ने ईओ को निर्देशित करते हुए कहा पालिका की खाली सभी जमीनें चिह्नित की जाएं।
अगर पूर्व में कब्जा मुक्त कराई गई भूमि पर पुन: किसी के कब्जा करने की बात सामने आए तो संबंधित के खिलाफ लोक क्षति अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाए। करीमनगर और निपनिया में तालाब पर कब्जे की शिकायत मिलने पर नाराजगी जताई। लेखपाल और पुलिस कर्मियों को जल्द से जल्द शिकायत निस्तारित करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन
डीएम ने कहा कि जनशिकायतों के निस्तारण में तत्परता दिखाएं। जल्द ही वह शिकायत निस्तारण की समीक्षा करेंगे। प्रगति खराब मिलने पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। यहां कुल 10 शिकायतें दर्ज की गईं, जिसमें से 2 शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। इस मौके पर सीओ हरियावां शिवराम कुशवाहा व कोतवाल महेश चंद्र आदि मौजूद रहे।
शिकायतें सुन कराया निस्तारण
बेनीगंज/टोडरपुर। बेनीगंज कोतवाली में शनिवार को कोतवाल राजकरन शर्मा की अध्यक्षता में थाना समाधान दिवस का आयोजन किया गया। समाधान दिवस में 8 शिकायतें आईं, जिसमें से एक शिकायत मौके पर निस्तारित की गई, जबकि अन्य शिकायतों की जांच के लिए पुलिस व राजस्व टीम को मौके पर भेजा गया।
टोडरपुर प्रतिनिधि के अनुसार एसओ रमेश चंद्र वर्मा की अध्यक्षता में मझिला थाने में आयोजित हुए थाना समाधान दिवस में 2 शिकायतें दर्ज की गईं। कानूनगो रोहित कटियार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।