फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Take ration and get Ayushman card made for free

Hardoi News: राशन लीजिए और मुफ्त में आयुष्मान कार्ड बनवाइए

Sun, 11 Jun 2023 01:01 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sun, 11 Jun 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Take ration and get Ayushman card made for free
हरदोई। राशन कार्ड धारकों को इस बार 13 जून से राशन का वितरण किया जाएगा। राशन वितरण के साथ अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के आयुष्मान कार्ड बनाए जाएंगे। इसके लिए राशन की दुकान पर पंचायत सहायक मौजूद रहेंगे।
विज्ञापन

जिले में सात लाख 76 हजार 768 राशन कार्ड धारक है। इनमें एक लाख 17 हजार 727 अंत्योदय राशन कार्ड धारक है। विभाग की ओर से अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को प्रति कार्ड 35 किग्रा निशुल्क राशन उपलब्ध कराया जाता है। जिसमें 14 किग्रा गेहूं और 21 किग्रा चावल शामिल है। अंत्योदय राशन कार्ड धारकों को इस बार 18 रुपये प्रति किग्रा की दर से तीन किग्रा चीनी का भी वितरण किया जाएगा।
विज्ञापन

इसके साथ ही अंत्योदय राशन कार्ड धारकों के प्रत्येक परिवार के आयुष्मान कार्ड बनाए जा रहे हैं। जिसमें से अभी तक 36 हजार सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाना शेष हैं। इसके लिए राशन वितरण के दौरान कोटे की दुकान पर पंचायत सहायक मौजूद रहेंगे, जो छूटे हुए सदस्यों के आयुष्मान कार्ड बनाएंगे। जिला पूर्ति अधिकारी कमल नयन सिंह ने बताया राशन का वितरण 13 से शुरू होकर 22 जून तक चलेगा। अंत्योदय राशनकार्ड धारकों के जिन सदस्यों के आयुष्मान कार्ड नहीं बनें है। वह दुकान पर पहुंच कर राशनकार्ड बनवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


फैमिली आईडी के लिए पूर्ति विभाग से करना होगा संपर्क-
फैमिली आईडी के लिए पूर्ति विभाग को 10 हजार 249, वृद्धावस्था के 19 848, निशक्त पेंशन धारक 3227 और 40720 विद्यार्थियों के नाम राशन कार्ड में जोड़ने हैं। जिसके लिए विभाग की ओर से कार्य किया जा रहा है। फैमिली आईडी के लिए आवेदक पूर्ति विभाग से संपर्क कर सकते हैं, ताकि उनका भी नाम राशन कार्ड में शामिल किया जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed