फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   tailent et stej raimp par chhae raaj aur rukasaar

टैलेंट एट स्टेज रैंप पर छाए राज और रुकसार

Sun, 13 Mar 2022 10:59 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Mar 2022 10:59 PM IST
विज्ञापन
tailent et stej raimp par chhae raaj aur rukasaar
हरदोई। टैलेंट एट स्टेज के रैंप पर राज जयकरन और रुकसार का जादू छाया रहा। लखनऊ से आए निर्णायकों को दोनों का जलवा खूब भाया। शहर के आरआर इंटर कालेज ग्राउंड में चल रहे टैलेंट एट स्टेज महोत्सव के दूसरे दिन मॉडलिंग व रैंप शो प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

देर रात तक चले किड्स रैंप शो में नन्हें कलाकार अदाओं का जलवा बिखेरते रहे। लड़कों में राज जयकर विनर रहे तथा लड़कियों में रुकसार सिद्दीकी विजयी रहीं।
लड़कों में दूसरा स्थान जतिन अवस्थी को मिला, वहीं लड़कियों में प्रशंसा दीक्षित दूसरे स्थान पर रहीं। गायन प्रतियोगिता में निर्णायक की भूमिका रवि तिवारी तथा दूरदर्शन एंकर नेहा सिंह ने निभाई।
विज्ञापन

मॉडलिंग शो में निर्णायक की भूमिका मिस्टर यूपी रहे लखनऊ से आए दीप साक्षर ने निभाई। कार्यक्रम का संचालन हरदोई के संदीप आर्य तथा लखनऊ से आए एंकर जैन ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम के आयोजक मनीष कुमार ने बताया नृत्य प्रतियोगिताओं का आयोजन अभी शेष है। यह प्रतियोगिता तीन वर्गों प्राइमरी, जूनियर तथा सीनियर वर्ग में होगी। मॉडलिंग व रैंप शो कार्यक्रमों के मुख्य अतिथि जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने बच्चों की हौसला आफजाई की।

कार्यक्रम में प्रिया सिंह, गौरव कुमार, विशाल सिंह, वैशाली सिंह, अभय शाह, विशाल, आलोकिता श्रीवास्तव, आशुतोष पांडेय, अमन चौधरी, विपिन राठौर, राज कश्यप, अमन गुप्ता, आरव श्रीवास्तव का सहयोग रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed