फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sword of action hangs on 1105 recognized schools

Hardoi News: मान्यता प्राप्त 1105 विद्यालयों पर लटकी कार्रवाई की तलवार

Tue, 11 Jul 2023 12:45 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 11 Jul 2023 12:45 AM IST
विज्ञापन
Sword of action hangs on 1105 recognized schools
हरदोई। केंद्र सरकार के पोर्टल पर विद्यार्थियों का विवरण अपलोड न करने पर 1105 विद्यालयों की मान्यता पर संकट आ गया है। 24 घंटे में विवरण अपलोड न करने पर विद्यालय संचालकों पर कार्रवाई हो सकती है। सभी प्रधानाचार्यों का मान्यता प्रत्याहरण का अल्टीमेटम जारी किया गया है।
विज्ञापन

केंद्र सरकार के यू-डायस पाेर्टल पर कक्षा एक से 12 तक के विद्यार्थियों का ऑनलाइन विवरण दर्ज किया जा रहा है। पोर्टल पर विवरण दर्ज करने की डेडलाइन 11 जुलाई निर्धारित की गई है। अभी भी 1105 विद्यालयों ने विद्यार्थियों का पूरा विवरण अपलाेड नहीं किया है।
विज्ञापन

इनमें माध्यमिक शिक्षा प्राप्त 638 विद्यालयों में 385 विद्यालय शामिल हैं। वहीं, बेसिक शिक्षा विभाग के मान्यता प्राप्त 1361 विद्यालयों में 717 शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

जिला समन्वयक एमआईएस शैलेंद्र कुमार झा ने बताया कि 11 जुलाई विवरण अपलोड करने के निर्देश हैं। 11 जुलाई की रात पोर्टल लॉक कर सकता है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी विजय प्रताप सिंह ने बताया कि कार्य पूरा न होने पर विद्यालयों की मान्यता प्रत्याहरण के लिए उच्चाधिकारियों को संस्तुति कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed