{"_id":"5fa2f12d8ebc3e9bdf462764","slug":"sweets-shoapkeeper-get-fine-hardoi-news-knp5924749122","type":"story","status":"publish","title_hn":"मिठाई संग तौला डिब्बा, छह दुकानदारों पर जुर्माना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मिठाई संग तौला डिब्बा, छह दुकानदारों पर जुर्माना
विज्ञापन
बांट माप विभाग की ओर से चलाए गए अभियान के तहत टीम अधिकारियों ने हरदोई, शाहाबाद व कछौना क्षेत्र में 15 मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया।
तौल में गड़बड़ी मिलने पर छह दुकानदारों पर जुर्माना लगाया गया। बांट माप विभाग की वरिष्ठ निरीक्षक मीनू तिवारी की टीम ने मंगलवार व बुधवार को हरदोई, शाहाबाद व कछौना क्षेत्र में स्थित 15 मिठाई की दुकानों का निरीक्षण किया। इस दौरान छह दुकानदार मिठाई के साथ डिब्बे का वजन भी तौलते मिले।
इस पर सभी छह दुकानदारों पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना/चालान किया गया। वरिष्ठ निरीक्षक मीनू तिवारी ने बताया कि अभियान जारी रहेगा। पहली बार घटतौली मिलने पर शमन शुल्क लगाया गया है। दोबारा घटतौली मिली तो संबंधित के खिलाफ न्यायालय में वाद दायर किए जाने का प्रावधान है।