फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sweets decorated in shops on the occasion of Rakshabandhan festival, gift packs also available in the market

Hardoi News: रक्षाबंधन के त्योहार पर दुकानों पर सज गईं मिठाइयां, गिफ्ट पैक भी बाजार में उपलब्ध

Thu, 07 Aug 2025 10:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Aug 2025 10:43 PM IST
विज्ञापन
Sweets decorated in shops on the occasion of Rakshabandhan festival, gift packs also available in the market
हरदोई। रक्षाबंधन के त्योहार पर राखी बांधने के बाद बहन-भाई का मुंह मीठा कराती हैं। मिठाई की मांग को देखते हुए दुकानदारों ने विभिन्न प्रकार की मिठाइयां दुकानों पर बनाकर बिक्री के लिए सजाई हैं। दुकानों पर ब्रांडेड कंपनियों की पैकिंग वाली मिठाई और गिफ्ट पैक भी उपलब्ध हैं।
विज्ञापन

रक्षाबंधन पर मिठाइयों की दुकानों पर काउंटर पर खोवा, बेसन, मैदा और नारियल से बनी मिठाइयां सज गई हैं। दुकानदारों ने खोवा की मिठाइयां बड़ी मात्रा में तैयार की हैं। अन्य मिठाइयों में पान गिलौरी, रसमलाई, कालाजाम, छेना, बेसन लड्डू, पेड़ा, बर्फी, बूंदी के लड्डू, पेठा, लौंज, मेवा की मिक्स कतली आदि दुकानदारों ने बनाई है। दुकानों पर काजू कतली, छेना और कालाजाम व बेसन की मिठाइयां दुकानों पर खुली और पैकिंग में दोनों में उपलब्ध हैं। दुकानदार गौरव गुप्ता, राधेश्याम गुप्ता, नन्हे हलवाई ने बताया कि मिठाइयों को बनवाने में गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है। ग्राहकों की पसंद और मांग के अनुसार ही मिठाइयां बनवाई गई हैं।
विज्ञापन

--
रंग-बिरंगी और बर्क लगी मिठाई से करें परहेज
रक्षाबंधन कल है। दुकानों पर विभिन्न प्रकार की मिठाइयां बनकर बिक्री के लिए सज गई हैं। खाद्य और औषधि प्रशासन विभाग के सहायक आयुक्त कुमार गुंजन ने बताया कि दुकानों पर रंग-बिरंगी और बर्क लगी मिठाइयां भी उपलब्ध हैं। रंग-बिरंगी मिठाई और बर्क लगी मिठाई में मिलावट की आशंका रहती है। बताया कि मिठाई में मिलावट की आशंका पर टीम के माध्यम से नमूने लिए जा रहे हैं। नूमनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवाया जा रहा है। रिपोर्ट में मिलावट की पुष्टि पर संबंधित के विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed