फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sweet artisan stuck in pickup and dragged for 30 meters, dies

Hardoi News: पिकअप में फंसकर 30 मीटर तक घिसटता रहा मिठाई कारीगर, मौत

Wed, 14 Feb 2024 01:33 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Wed, 14 Feb 2024 01:33 AM IST
विज्ञापन
Sweet artisan stuck in pickup and dragged for 30 meters, dies
पाली (हरदोई)। मिठाई बनाने शादी में मोपेड से जा रहे दो कारीगरों काे भरखनी मार्ग पर दूध लदी पिकअप ने टक्कर मार दी। मोपेड चला रहा कारीगर पिकअप में फंसकर लगभग 30 मीटर तक घिसटता चला गया। मौके पर ही उसकी मौत हो गई, जबकि साथी घायल हो गया। घटना के बाद चालक पिकअप लेकर मौके से भाग निकला।
विज्ञापन

सवायजपुर कोतवाली क्षेत्र के बरसोहिया निवासी रावेंद्र कुशवाहा (20) मिठाई बनाने का काम करता था। लगभग एक सप्ताह पहले वह अपनी बहन राधा के पाली कस्बे के मोहल्ला रामनगर स्थित घर पर आया था। तब से यहीं रुका था। रावेंद्र के जीजा प्रदीप कुशवाहा भी मिठाई कारीगर हैं।
विज्ञापन

प्रदीप के मुताबिक पचदेवरा थाना क्षेत्र के कुंवरपुर गांव में एक शादी में मिठाई बनाने का काम रावेंद्र को मिला था। बिरहाना निवासी विनोद कश्यप (48) भी मंगलवार को रावेंद्र के साथ मिठाई बनाने के लिए मोपेड से कुंवरपुर जा रहे थे। सांडी खेड़ा तिराहा के पास भरखनी की ओर से आई तेज रफ्तार पिकअप ने उनकी मोपेड में टक्कर मार दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टक्कर लगने के कारण सड़क पर गिरा रावेंद्र पिकअप में फंसकर घिसटता चला गया और मौके पर ही उसकी मौत हो गई। घटना में विनोद भी घायल हो गए। ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। रावेंद्र का शव सवायजपुर सीएचसी भेज दिया गया, जबकि विनोद को पाली पीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। मृतक तीन भाइयों में दूसरे नंबर का था। प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि पिकअप की तलाश की जा रही है।

13जेएनडी20: नवनियुक्त प्रधान यशपाल सूरी का अभिनंदन करते हुए वरिष्ठ नागरिक।  संवाद

13जेएनडी20: नवनियुक्त प्रधान यशपाल सूरी का अभिनंदन करते हुए वरिष्ठ नागरिक।  संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed