फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Suspending the headmaster at school drunk

शराब पीकर स्कूल आने पर प्रधानाध्यापक निलंबित

Tue, 04 Oct 2016 12:21 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Tue, 04 Oct 2016 12:21 AM IST
विज्ञापन
Suspending the headmaster at school drunk
व‌िद्यालय - फोटो : अमर उजाला

हरदोई। शराब पीकर स्कूल आना प्रधानाध्यापक को मंहगा पड़ा है। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए बीईओ हरपालपुर प्रथम से संबंद्ध कर दिया है। इसके अलावा बीईओ और सह समन्वयक की रिपोर्ट पर निरीक्षण के दौरान गैरहाजिर शिक्षकों का वेतन रोकने का आदेश दिया है।

विज्ञापन


ग्रामीणों ने कछौना के प्राथमिक स्कूल कलौली के प्रधानाध्यापक श्रवण कुमार के स्कूल में शराब के नशे में आने की शिकायत की थी। मामले की जांच कर रहे बीईओ कछौना ने शिकायत सही पाई। उन्होंने बीएसए को दी रिपोर्ट में कहा कि प्रधानाध्यापक स्कूल में शराब पीकर आते हैं और हस्ताक्षर बनाकर चले जाते हैं।
विज्ञापन


बीईओ ने बीएसए को प्रधानाध्यापक के निलंबन की स्वीकृत की थी। बीएसए ने प्रधानाध्यापक को निलंबित करते हुए प्रावि हरपालपुर प्रथम से संबंद्ध कर दिया है। बीईओ मुख्यालय को मामले की जांच सौंपी गई है। नायब तहसीलदार ने 20 सितंबर को प्रावि बेहटी का निरीक्षण कर अपनी रिपोर्ट डीएम को दी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने रिपोर्ट में बताया कि इंचार्ज शिक्षिका अनीता यादव बिना किसी सूचना के अनुपस्थित थी। स्कूल में मात्र 33 बच्चे उपस्थित थे। बीएसए ने शिक्षिका का वेतन रोक दिया है। सीडीओ के निर्देश पर बीएसए ने बीईओ को सुरसा के महेशपुर का निरीक्षण कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने का आदेश दिया हे।

बीईओ हरियावां ने बताया कि उच्च प्राथमिक स्कूल बिजगवां की शिक्षिका संगीता सहायक अध्यापक 8 अगस्त से 11 सितंबर तक अनुपस्थित हैं। इस पर बीएसए ने शिक्षिका का अग्रिम आदेशों तक वेतन रोकने का आदेश दिया है। बीईओ भरावन के निरीक्षण में पूर्व माध्यमिक पीपरगांव की शिक्षिका अर्चना वर्मा, प्रावि पीपरगांव की शिक्षिका सुनीता शर्मा, मीनाक्षी मिश्रा, पूर्व माध्यमिक विद्यालय हयातगंज के प्रधानाध्यापक रामसुख एवं प्राथमिक विद्यालय हयातगंज की शिक्षिका नीतू सिंह अनुपस्थित मिली थी।

सह समंवयक हरियावां ने बताया कि प्राथमिक विद्यालय मदरावां के प्रधानाध्यापक जयप्रकाश मीनू के अनुसार एमडीएम नहीं बनवाते हैं। प्रतिदिन दाल-चावल बनाते हैं। यूनिफार्म की टेंडर प्रक्रिया नहीं की है। एमडीएम व  यूनिफार्म वितरण में नियमों का पालन न करने पर बीएसए ने एक सप्ताह में स्पष्टीकरण तलब किया है।

हरियावां के उच्च प्राथमिक स्कूल मुरादपुर के प्रधानाध्यापक ने सह समन्वयक को बताया कि अनुदेशक सरोज कुमार जुलाई में 4 दिन, अगस्त में 6 दिन और सितंबर में 3 दिन बिना बताए स्कूल नहीं आए है। वहीं मोहित उपाध्याय अगस्त में 3 और सितंबर में 2 दिन बिना बताए स्कूल से लापता रहे।


बीईओ शाहाबाद के निर्देश पर एनपीआरसी ने निरीक्षण किया था। जिसमें शिक्षक कमलेश कुमार अनुपस्थित मिले। इसी तरह पिहानी के प्राथमिक विद्यालय पतरास की शिक्षिका साधना यादव 28 अगस्त से लगातार अनुपस्थित हैं। बीईओ और सह समन्वयकों की रिपोर्ट पर बीएसए ने सभी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए वेतन रोकने और तीन दिन में स्पष्टीकरण देने के निर्देश दिए हैं।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed