{"_id":"679a6c20ada952280a0a5098","slug":"suspend-the-lawmen-who-do-not-report-and-file-a-report-hardoi-news-c-213-1-hra1001-126104-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: रिपोर्ट न देने वाले कानूनगो को निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज कराएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: रिपोर्ट न देने वाले कानूनगो को निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज कराएं
Wed, 29 Jan 2025 11:27 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Wed, 29 Jan 2025 11:27 PM IST
विज्ञापन
- कृषक दुर्घटना के आवेदन निस्तारण में देरी पर डीएम ने एसडीएम को सौंपी जिम्मेदारी
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। कृषक दुर्घटना बीमा योजना के आवेदन पर समय से रिपोर्ट न दिए जाने पर जिलाधिकारी मंगला प्रसाद सिंह ने नाराजगी जाहिर की। समय से रिपोर्ट न लगाए जाने के कारण पीड़ित किसान परिवार को मदद न मिल पाने के मामले में सदर तहसील के कानूनगो को निलंबित कर रिपोर्ट दर्ज कराए जाने के निर्देश दिए हैं।
डीएम ने बुधवार को स्वामी विवेकानंद सभागार में कृषक दुर्घटना बीमा योजना से जुड़ी सदर तहसील की पत्रावलियों को तलब किया। जिसमें कुछ पत्रावलियों पर कानूनगो और लेखपाल की ओर से समय से रिपोर्ट न दिए जाने की पुष्टि हुई। जिससे पीड़ित किसान परिवार के आश्रितों को बीमा योजना का लाभ नहीं मिल पाया है। डीएम ने सदर एसडीएम सुशील कुमार मिश्रा, तहसीलदार सचिंद्र शुक्ला से इस पर जानकारी ली।
एसडीएम को निर्देश दिए कि बीमा योजना के आवेदनों पर समय से रिपोर्ट न देने वाले कानूनगो को निलंबित किया जाए। रिपोर्ट दर्ज कराते हुए आख्या उपलब्ध कराएं। कहा कि ऐसे ही लापरवाही के लिए लेखपालों को चिह्नित करें। लेखपालों के विरुद्ध भी कार्रवाई सुनिश्चित की जाएगी। कहा कि योजना और कार्यक्रम संचालन में पात्रों को वंचित किए जाने की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।