फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Suspected corona patient found, admitted in isolation ward

ोरोना का संदिग्ध मरीज मिला, आइसोलेशन वार्ड में भर्ती

Fri, 13 Mar 2020 11:12 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:12 PM IST
विज्ञापन
Suspected corona patient found, admitted in isolation ward
फोटो- 38- आइसोलेशन वार्ड में संदिग्ध मरीज को लेकर चर्चा करते स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी। संवाद - फोटो : HARDOI
जर्मनी में एमएस की पढ़ाई कर रहे युवक के एक कस्बा स्थित अपने पैतृक घर पर आने के बाद गुरुवार को तेज बुखार आ गया। होली के मौके पर वह तीन मार्च को जर्मनी से दोहा होते हुए फ्लाइट से दिल्ली पहुंचा और उसी दिन फ्लाइट से लखनऊ पहुंचने के बाद अपने घर शाहाबाद पहुंचा।
विज्ञापन

जानकारी मिलते ही स्वास्थ्य विभाग हरकत में आया और शुक्रवार की रात होते-होते उसे कोरोना का संदिग्ध मानते हुए जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया।
विज्ञापन

आनन-फानन में आइसोलेशन वार्ड जाने के लिए नघेटा रोड की तरफ से एक अलग रास्ता बनाए जाने का कार्य भी शुरू हो गया।
कस्बे के एक मोहल्ला निवासी 26 वर्षीय युवक जर्मनी के एक यूनिवर्सिटी में मास्टर ऑफ सर्जरी की पढ़ाई कर रहा है। गुरुवार को उसे बहुत तेज बुखार आ गया।
इसकी जानकारी मिलने पर स्वास्थ्य विभाग के जिम्मेदारों ने आलाधिकारियों को सूचना दी और शुक्रवार की रात लगभग नौ बजे उसे जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग के सूत्रों के मुताबिक बुखार से पीड़ित युवक का थ्रोट स्वेब और नेजल स्वेब जा

च के लिए लखनऊ के केजीएमसी भेजा जाएगा। सीएमओ डॉ. एसके रावत का कहना है कि युवक चूंकि विदेश से आया है और तेज बुखार की चपेट में है, इसलिए उसे संदिग्ध मानते हुए आइसोलेशन वार्ड में रखा गया है। सभी आवश्यक जांचें भी कराई जा रही हैं। जांच रिपोर्ट आने तक यह नहीं कहा जा सकता कि युवक कोरोना से पीड़ित है।
शाहाबाद निवासी युवक के कोरोना को लेकर संदिग्ध होने की जानकारी पर जिला अस्पताल में बनाए गए आइसोलेशन वार्ड तक सीधे पहुंचने का रास्ता बनाने का कार्य शुरू कर दिया गया।
दरअसल आइसोलेशन वार्ड जिला अस्पताल के बिलकुल पिछले हिस्से में है। यहां मरीज लाने के लिए पूरे अस्पताल परिसर का चक्कर लगाना पड़ता है। एहतियात के तौर पर नघेटा रोड की ओर से जिला अस्पताल की दीवार तोड़कर आइसोलेशन वार्ड के लिए रास्ता बनाया जा रहा है।

सीधे आइसोलेशन वार्ड में कोरोना के संदिग्ध को भर्ती करने की कवायद में आनन-फानन ही नगर मजिस्ट्रेट की मौजूदगी में दीवार तोड़ी गई, लेकिन यहां नगरपालिका का एक वाहन फंस गया। वाहन फंस जाने के कारण नघेटा रोड की तरफ से लाई गई संदिग्ध मरीज की एंबुलेंस को फिर से अस्पताल के मुख्य द्वार से ही अंदर ले जाया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed