फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Surge in district's per capita income; GDP growth rate also rises.

Hardoi News: जिले की प्रति व्यक्ति आय में उछाल, जीडीपी दर भी बढ़ी

Wed, 15 Jul 2026 11:34 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 15 Jul 2026 11:34 PM IST
विज्ञापन
Surge in district's per capita income; GDP growth rate also rises.
- एक साल (2024-25) में 9.13 प्रतिशत से बढ़कर 14.17 प्रतिशत दर्ज की गई वृद्धि
विज्ञापन

- व्यापार, होटल, परिवहन, वित्तीय और संचार सेवाएं शामिल, प्रदेश के विकास में भी बढ़ा योगदान
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। प्रदेश को वन ट्रिलियन डालर इकॉनमी बनाए जाने की दिशा में जनपद के सेवा क्षेत्र ने तेजी से कदम बढ़ाए हैं। इससे जिले का सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) दर एक साल (2024-25) में 9.13 प्रतिशत से बढ़कर 14.17 यानी पांच प्रतिशत से ज्यादा तक पहुंच गई है। इसके साथ ही जिले की प्रति व्यक्ति आय में भी भारी वृद्धि दर्ज की गई है।
जीडीपी पर जिले में भी ध्यान दिया जा रहा है। इससे जिले में होटल, रेस्टोरेंट, संचार सेवा, लोक प्रशासन और वित्तीय सेवाओं में तेजी से विस्तार हुआ है। इन क्षेत्रों में विस्तार से जनपद की आर्थिक स्थिति में भी सुधार दर्ज किया गया है। सेवा क्षेत्र में वित्तीय सेवाएं, व्यापार, मरम्मत, होटल, संचार और परिवहन, लोक प्रशासन, रक्षा और व्यावसायिक सेवा के क्षेत्र में जीडीपी ने बढ़ोतरी की है। इन क्षेत्रों में जिले की वृद्धि 2024-25 में 14.17 तक पहुंच गई है। यह प्रदेश की वृद्धि में 1.28 प्रतिशत है।
विज्ञापन


प्रति व्यक्ति आमदनी में भी आया सुधार
प्रति व्यक्ति आय के मामले में भी जिले ने वृद्धि की है। आंकड़ों पर गौर करें में 2017-18 में प्रति व्यक्ति आमदनी 38,521 रुपये थी। समय बढ़ने के साथ ही यह दर बढ़ती रही और 2019-20 में 40,915 रुपये हो गई जबकि यह 2020-21 में घट गई और 40,915 और साल 2021-22 में 47,021 रुपये रह गई थी। 2022-23 में बढ़कर 55,043 , 2023-24 में 63,447 रुपये और 2024-25 में 68,680 रुपये हो दर्ज की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



जीडीपी में करीब दो गुणा हुई बढ़ोतरी

जिले के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीडीपी) में साल 2017 से अब तक दो गुणा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। आंकड़ों के मुताबिक साल 2017-18 में 19,741.33 करोड़ रुपये थी, जबकि साल 2024-25 में बढ़कर यह 38,656 करोड़ रुपये तक पहुंच गई है।

वर्जन

सामाजिक और किसी क्षेत्र के विकास के लिए आर्थिक रूप से विकसित होना जरूरी है। जनपद में सकल घरेलू उत्पाद को बढ़ाने पर ध्यान दिया जा रहा है। व्यवसायियों, उद्यमियों और कारोबारियों को प्रशासन की तरफ से बेहतर सुविधा और सहूलियत दिए जाने के प्रयास है। यह लोग जिले में सेवा क्षेत्र को बढ़ावा दे रहे हैं, इससे जिले की वृद्धि में वृद्धि हुई है।- अनुनय झा, जिलाधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed