फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Surabhi in the chart should be the first light in the model

चार्ट में सुरभि तो मॉडल में काव्य प्रकाश रहे प्रथम

Thu, 12 Dec 2019 10:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 12 Dec 2019 10:18 PM IST
विज्ञापन
Surabhi in the chart should be the first light in the model
फोटो-20-महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में प्रतिभागी द्वारा तैयार किए गए चार्ट क? - फोटो : HARDOI
महाराणा प्रताप राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में भौतिक विज्ञान विभाग की परिषदीय प्रतियोगिता की शुरुआत गुरुवार को हुई। इसमें विभिन्न प्रतियोगिताओं में छात्र-छात्राओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। आकर्षण का केंद्र रही चार्ट प्रतियोगिता में सुरभि व मॉडल प्रतियोगिता में काव्य प्रकाश प्रथम रहे।
विज्ञापन

मोबाइल फोन का महाविद्यालय परिसर में उपयोग, फायदे व नुकसान शीर्षक पर वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें प्रथम स्थान पर चारु पाल रहीं। द्वितीय स्थान पर सोनाली यादव व तीसरे स्थान पर रजत कुमार वैश्य रहे।
विज्ञापन

इसके अलावा निबंध प्रतियोगिता, पावर प्वाइंट प्रजेंटेशन, क्विज प्रतियोगिता, चार्ट एवं मॉडल प्रतियोगिता भी आयोजित हुई। निबंध प्रतियोगिता में स्नेहलता प्रथम, श्रुति गुप्ता द्वितीय, सत्यम कुशवाहा तीसरे स्थान पर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

पॉवरी प्वाइंट प्रजेंटेशन में श्रुति गुप्ता प्रथम, काव्य प्रकाश द्वितीय एवं हेमंत त्रिपाठी तीसरे स्थान पर रहे। क्विज प्रतियोगिता में काव्य प्रकाश प्रथम, सत्यम कुशवाहा द्वितीय, आदित्य यादव तीसरे स्थान पर रहे।

चार्ट में सुरभि गुप्ता प्रथम, शालिनी वर्मा द्वितीय एवं काव्य प्रकाश तृतीय रहे। मॉडल प्रतियोगिता में काव्य प्रकाश प्रथम, प्रियंका सिंह द्वितीय एवं अनुष्का गुप्ता तृतीय रहीं। कार्यक्रम का संयोजन डॉ. सत्येंद्र सिंह द्वारा किया गया।
प्राचार्य डॉ. राम मूरत सिंह ने भी छात्र-छात्राओं की प्रतिभा को देख उनका उत्साहवर्धन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. मीशू सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed