{"_id":"59eed9dfc0e40e00b96f0ef2b51cd7b5","slug":"supporters-of-candidates-in-brkni-clashed-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरखनी में प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, फायरिंग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरखनी में प्रत्याशियों के समर्थक भिड़े, फायरिंग
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
Updated Mon, 08 Feb 2016 12:34 AM IST
विज्ञापन
पाली के भरखनी ब्लाक प्रमुख चुनाव की मतगणना के बाद परिणाम घोषित होने पर दोनों पक्ष के समर्थक आपस में भिड़ गए। इस पर दोनों पक्षों से कुर्सिया चली और कई राउंड फायरिंग हुई। इससे वहां पर भगदड़ मच गई। जानकारी होने पर पुलिस बल मौके पर पहुंचा। तब तक सभी मौके से फरार हो गए। सीओ ने बताया कि हवाई फायरिंग की गई। तहरीर मिलने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
थाना क्षेत्र के भरखनी ब्लाक के प्रमुख के लिए कंचन वर्मा और नीरज कुमारी प्रत्याशी थी। रविवार को मतदान के दौरान दोनों पक्षों के लोग न्यू पीएचसी के पास कुछ ही दूरी पर बैठे थे। नीरज कुमारी की जीत की घोषणा के समर्थक खुशी से नारे लगाने लगे और एक दूसरे को बधाई देने लगे और हूटिंग शुरू कर दी। जिस पर कंचन वर्मा के समर्थक गाली गलौज करने लगे। इस पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। पहले दोनों ंपक्षों के समर्थकों ने एक दूसरे पर कुर्सी से हमला किया। इसके बाद फायरिंग होने लगी।
दोनों पक्षों से फायरिंग शुरू होने से भगदड़ मच गई। कई राउंड फायरिंग होने से आस पास दहशत मच गई। घटना की जानकारी होने पर सीओ शाहाबाद अरविंद कुमार वर्मा पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। मगर पुलिस को आते देख सभी भाग गए। मौके पर कोई नहीं मिला। सीओ अरविंद कुमार वर्मा ने बताया कि हवाई फायरिंग की जानकारी हुई है। अभी तक किसी भी पक्ष से तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जायेगी।