{"_id":"66215360e819519e9e067c52","slug":"supporters-breached-security-arrangements-and-reached-collectorate-hardoi-news-c-213-1-hra1001-113438-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: समर्थक सुरक्षा बंदोबस्त में सेंध लगाकर पहुंच गए कलक्ट्रेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: समर्थक सुरक्षा बंदोबस्त में सेंध लगाकर पहुंच गए कलक्ट्रेट
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बुधवार को लोकसभा चुनाव के नामांकन प्रक्रिया के लिए किए गए सुरक्षा बंदोबस्त में समर्थकों ने सेंध लगा ली। अमर जवान चौक पर अस्थाई बैरियर लगे ही रहे और वाहन और समर्थक बीएसएस कार्यालय के सामने वाले रास्ता से कलक्ट्रेट परिसर तक पहुंचने में सफल हो गए।
वैसे तो नामांकन को लेकर अमर जवान चौक से पैदल ही जाने की व्यवस्था दी गई है। वाहनों की पार्किंग के लिए जीआईसी परिसर तय किया गया है। दोनों ही स्थानों पर पुलिस फोर्स के साथ मजिस्ट्रेट की ड्यूटी लगाई गई है। नामांकन कक्ष से दो सौ मीटर की दूरी तक नो-व्हीकल जोन घोषित किया गया है।
पहले ही दिन यह व्यवस्था धड़ाम हो गई। इसी के साथ प्रत्याशियों को चेहरा दिखाने और नामांकन कक्ष तक पहुंचने की होड़ में बड़ी संख्या में समर्थक कलक्ट्रेट परिसर तक आ गए। इन लोगों ने अमर जवान चौक से न आकर बीएसए कार्यालय के सामने से कलक्ट्रेट आने वाले रास्ता को चुना।
विज्ञापन
कलक्ट्रेट परिसर में ही मौजूद एसपी केसी गोस्वामी ने जब देखा की वाहन और समर्थक तक आने लगे तब, उन्होंने परिसर का जायजा लिया। सुरक्षा बंदोबस्त में लगे अधिकारियों को ड्यूटी का बोध भी कराया। उनकी तल्खी बढ़ने के बाद पुलिस अधिकारी सतर्क हुए और समर्थकों को परिसर से बाहर कराया।
-- -- -- -- -
तिरंगा की छांव और बिछवाई गई रेड कारपेट
चुनाव में नामांकन प्रक्रिया में बुधवार को व्यवस्थाओं ने पुराने रिकार्ड तोड़ दिए। पहली बार कलक्ट्रेट के गेट नंबर-दो से नामांकन पत्र तक जगह-जगह लोहे के ग्रिल के गेट लगवाते हुए तिरंगा की छांव नामांकन परिसर तक कराई गई। नामांकन परिसर में रेड कारपेट बिछवाई गई और पौधों से सजवाया गया।