फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Supply Inspector and Lekhpal did not attend the MP's public meeting.

Hardoi News: सांसद की चौपाल में नहीं आए पूर्ति निरीक्षक और लेखपाल

Sat, 13 Jun 2026 11:16 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:16 PM IST
विज्ञापन
Supply Inspector and Lekhpal did not attend the MP's public meeting.
सांडी। भानापुर गांव में शुक्रवार को सांसद जय प्रकाश रावत ने रात्रि चौपाल में जनता की समस्याएं सुनीं। भाजपा सरकार की उपलब्धियां गिनाईं। योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। वहीं ग्रामीण ने राशन न मिलने और प्रधान ने लेखपाल के न आने की शिकायत की।
विज्ञापन

चौपाल में सांसद ने बताया कि सरकार के 12 साल में शिक्षा, सड़क, हर घर जल योजना से घर तक जल पहुंच रहा है। स्कूलों की स्थिति सुधरी है। चौपाल में संगीता पत्नी रामशरन ने राशन न मिलने की शिकायत की। चौपाल में पूर्ति विभाग से किसी अधिकारी के न आने पर सांसद ने नाराजगी जताई जबकि लेखपाल के न आने पर प्रधान ने आपत्ति जताते हुए सांसद से शिकायत कर कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन

बीडीओ काजल ने बताया कि ग्रामीणों की सभी शिकायतों को सूचीबद्ध करते हुए कार्रवाई की जाएगी। चौपाल में सीएचसी सांडी के अधीक्षक डाॅ. अखिलेश वाजपेई, आंगनबाड़ी सुपरवाइजर रश्मि यादव, जेई जल निगम संदीप शुक्ला, एडीओ कृषि विनीत पाठक, जेई मुकेश गुप्ता, प्रधान अनीता देवी, प्रधान प्रतिनिधि रामशंकर कश्यप, श्याम जी शर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed