फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Supervisors are carrying out construction work in the absence of officers

Hardoi News: अधिकारियों की गैरमौजूदगी में सुपरवाइजर करा रहे निर्माण

Mon, 13 Jan 2025 12:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 13 Jan 2025 12:03 AM IST
विज्ञापन
Supervisors are carrying out construction work in the absence of officers
फोटो-06- रेलवे स्टेशन परिसर में निर्माण कार्य कर रहे मजदूर। संवाद
विज्ञापन

फोटो-07- रेलवे स्टेशन पर निर्माणाधीन इमारत के फाउंडेशन का काम करते मजदूर। संवाद
- अमृत स्टेशन योजना से 31 कराेड़ रुपये से बदली जा रही सूरत
- स्टेशन की इमारत और प्लेटफार्म के नवीनीकरण का हो रहा काम
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। अमृत स्टेशन योजना से जिले में भी रेलवे स्टेशन के निर्माण में जिम्मेदारों की अनदेखी चल रही है। स्टेशन की इमारत का निर्माण होने के साथ प्लेटफार्माें का नवीनीकरण कराया जाना है लेकिन निर्माण कार्य किसी जिम्मेदार की देखरेख में न होकर सिर्फ सुपरवाइजरों के निर्देशन में चल रहा है। करोड़ों रुपये खर्च किए जा रहे हैं, इसके बाद भी निर्माण की प्रगति इतनी धीमी है कि अभी तक इमारतों का ढांचा भी तैयार नहीं हो सका है।

रेलवे स्टेशन के आधुनिकीकरण के लिए ने पीएम ने 6 अगस्त 2023 को अमृत भारत स्टेशन योजना में शामिल करते हुए वर्चुअल शिलान्यास किया था। स्थानीय स्टेशन पर सर्कुलेटिंग एरिया, वेटिंग हॉल, शौचालय, लिफ्ट व एस्केलेटर, मुफ्त वाई-फाई, स्थानीय उत्पादों के लिए कियोस्क का मास्टर प्लान बनाया गया है। योजना में इमारत में सुधार, मल्टी-मॉडल एकीकरण, दिव्यांगों के लिए सुविधाएं, गिट्टी रहित ट्रैक, रूफ प्लाजा बनाया जाना है। स्थानीय स्टेशन को एनएसजी-3 (गैर उपनगरीय) श्रेणी में शामिल कर करीब 30.85 करोड़ रुपये का बजट जारी कर वर्ष 2025 तक पूरा कराने के निर्देश हैं लेकिन यहां भी निर्माण कार्य सुपरवाइजरों के निर्देश में हाे रहा है। अधिकारी सिर्फ फोन पर ही कार्य की प्रगति लेते रहते हैं और जब आला अधिकारियों का निरीक्षण होता है तो उपस्थिति दर्ज करा देते हैं।
विज्ञापन


बरेली की कंपनी को मिला टेंडर

हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन का निर्माण पूरा कराने के लिए बरेली की वर्धमान इंफ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट कंपनी को टेंडर दिया गया है। निर्माण कार्य वर्चुअल शिलान्यास के छह माह बाद वर्ष 2024 में काम शुरू हो गया था और 2025 में निर्माण कार्य पूरा कराया जाना है लेकिन निर्माण कार्य की जिस तरह से प्रगति दिख रही है वह उससे यह तो स्पष्ट है कि चालू वर्ष में निर्माण कार्य पूरा होने पर संशय है।
विज्ञापन
विज्ञापन




बिना सेफ्टी काम करे रहे मजदूर

हरदोई। स्थानीय रेलवे स्टेशन पर हो रहा निर्माण कार्य वैसे तो अभी जमीनी स्तर पर ही चल रहा है लेकिन इन कार्यों में भी किसी मजदूर के पास किसी सेफ्टी का प्रयोग होते नहीं दिख रहा है। कंपनी के सुपरवाइजर इम्तियाज ने बताया कि वैसे तो अभी तक ऊंचाई का कोई काम नहीं हाे रहा है लेकिन मजदूरों की सेफ्टी का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। कोई भी लोहे का काम कराया जाता है तो हेलमेट और चश्मे लगाए बगैर काम नहीं करने दिया जाता है।

खुदे पड़े प्लेटफार्माें से चुटहिल हो रहे यात्री

हरदाेई। रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म पर भी निर्माण कार्य कराया जाना है। इसकाे लेकर प्लेटफार्म को कई स्थानों पर खोदाई कर दी गई है। हालांकि प्लेटफार्म पर बैरेकेडिंग की है लेकिन कई स्थानों पर बैरेकेडिंग नहीं है। जहां बैरेकेडिंग नहीं है वहां भी किसी प्रकार काेई अवरोध नहीं बनाया गया है। इससे प्लेटफार्म पर ट्रेन से उतरने वाले लोग चुटहिल हो रहे हैं।




वर्जन

स्टेशन पर इमारत का निर्माण कराने का टेंडर बरेली की एक कंपनी को दिया गया है। कार्य के दौरान मजदूरों की सुरक्षा का पूरा ध्यान दिया जा रहा है। निर्माण संबंधी जो भी अधिकारी है वह सभी मंडल कार्यालय से संबंधित हैं। उन्हीं की देखरेख में काम हो रहा है।
अभिषेक दीक्षित
मीडिया प्रभारी
मुरादाबाद मंडल
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed