{"_id":"600c64ff8ebc3e340557ca15","slug":"sun-hiding-in-badli-on-saturday-missed-cupcakes-hardoi-news-knp6077753182","type":"story","status":"publish","title_hn":"शनिवार को बादली में छिपा रहा सूरज, छूटी कपकपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शनिवार को बादली में छिपा रहा सूरज, छूटी कपकपी
विज्ञापन
फोटो-1-जिला चिकित्सालय रोड पर सर्दी में आग तापते लोग। संवाद
- फोटो : HARDOI
हरदोई। शनिवार को भी कोहरे और बादलों में सूर्यदेव छिपे रहे। इससे लोग सूर्य को देखने के लिए तरस गए। धूप न निकलने से सर्दी में लोगों की कंपकंपी छूट गई। मौसम वैज्ञानिक का कहना है कि रविवार को भी कोहरे का सुबह प्रभाव देखने को मिल सकता है लेकिन धूप निकलने के बाद राहत मिलने की उम्मीद है।
शनिवार को सुबह से ही कोहरे का प्रकोप देखने को मिला। ठंडी हवाओं ने मौसम को और सर्द बना दिया। दोपहर बाद भी कोहरे और बादल के पीछे छिपे सूर्यदेव नहीं निकल पाये, जिससे तापमान जस का तस रहा।
सर्दी से लोग कंपकंपाते नजर आए। घरों से लेकर कार्यालयों तक में लोग हीटर, ब्लोवर का सहारा लेते देखे गए। उधर चौराहों पर अलाव एक बार फिर से जल उठे। मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि शनिवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री और न्यूनतम नौ डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि रविवार को भी कोहरे का प्रकोप रहने की संभावना है। दोपहर बाद धूप निकलने से राहत मिलने की उम्मीद है। पश्चिम की ओर से आ रहीं बर्फीली हवाएं लोगों को सर्दी का अहसास करा सकतीं हैं।
विद्यालयों का समय बदलने की मांग
हरदोई। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष शिवशंकर पांडे के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी हेमंत राव को ज्ञापन सौंपा। इसमें शीतलहर के चलते विद्यालय का समय बदलवाने की मांग की।
जिलाध्यक्ष ने परिषदीय स्कूलों का समय सुबह 10 बजे से दोपहर दो बजे तक करने की मांग की। उपाध्यक्ष अक्षत पांडे, ललित शुक्ला, अनुराग अवस्थी, शुभम शुक्ला, विपिन कुमार सिंह आदि मौजूद रहे।