फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Summons reply from seven officials including BSA, warning to Assistant Commissioner Industry

Hardoi News: बीएसए सहित सात अधिकारियों से जवाब-तलब, सहायक आयुक्त उद्योग को चेतावनी

Mon, 14 Oct 2024 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 14 Oct 2024 10:44 PM IST
विज्ञापन
Summons reply from seven officials including BSA, warning to Assistant Commissioner Industry
हरदोई। सीएम डैशबोर्ड पर कम स्थिति पर डीएम एमपी सिंह ने नाराजगी जाहिर की। कम स्थिति और खराब श्रेणी आने पर बीएसए सहित सात अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

स्वामी विवेकानंद सभागार में बैठक की अध्यक्षता करते हुए डीएम ने सीएम डैशबोर्ड की प्रगति की समीक्षा की। कहा कि विभागीय योजनाओं की प्रगति को बढ़ाया जाए। पोर्टल पर समय से फीडिंग भी सुनिश्चित कराएं। निपुण मूल्यांकन में खराब श्रेणी पर बीएसए, निर्माण की खराब स्थिति पर परिवहन विभाग, गैर कर राजस्व कार्यों में खराब स्थिति पर लोक निर्माण विभाग के सभी खंडों के अधिशासी अभियंता से जवाब-तलब किया है।
विज्ञापन

आईजीआरएस में सी और डी श्रेणी वाले विभागों के अधिकारियों से जवाब-तलब के निर्देश दिए। कहा कि जीवित को मृतक करने वाली घटनाओं को गंभीरता से लिया और जानबूझ कर दस्तावेजों में मृतक दिखाने वालों के विरुद्ध एफआईआर कराई जाए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सीडीओ सौम्या गुरूरानी, एडीएम प्रियंका सिंह, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, डीडीओ कमलेश कुमार सहित अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed