{"_id":"63fa4a4ceeb51a37cd02ab74","slug":"summoning-the-pradhans-and-two-panchayat-secretaries-hardoi-news-c-12-1-97052-2023-02-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: गैरहाजिरी पर दो प्रधान और दो पंचायत सचिवों से जवाब-तलब","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: गैरहाजिरी पर दो प्रधान और दो पंचायत सचिवों से जवाब-तलब
Sat, 25 Feb 2023 11:20 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sat, 25 Feb 2023 11:20 PM IST
विज्ञापन
प्रधानों और दो पंचायत सचिवों से जवाब-तलब
- एसएलडब्यूएम के कार्यों की समीक्षा बैठक व निरीक्षण में मिले गैरहाजिर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। बैठक और निरीक्षण के समय प्रधान और पंचायत सचिवों की गैरहाजिरी पर डीपीआरओ ने नाराजगी जाहिर की है। उन्होंने दो प्रधान और दो पंचायत सचिवों से जवाब-तलब किया है। कहा है कि सॉलिड एंड लिक्विड वेस्ट मैनेजमेंट (एसएलडब्ल्यूएम) के कार्यों को ग्राम पंचायत के माध्यम से ही कराया जाए। इसमें ठेकेदारी से काम कराने की पुष्टि पर संबंधित के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण के तहत ग्राम पंचायतों में एसएलडब्ल्यूएम के तहत कार्यों को कराया जा रहा है। डीपीआरओ विनय कुमार सिंह ने शनिवार को बिलग्राम, कछौना, पिहानी और टोडरपुर के प्रधान और पंचायत सचिवों की बैठक बुलाई। इसमें पिहानी ब्लॉक की ग्राम पंचायत वाजिद नगर के प्रधान, कछौना ब्लॉक की कलौली के प्रधान और पंचायत सचिव अरविंद कुमार नहीं आए। इससे पहले वाजिद नगर में निरीक्षण के समय भी पंचायत सचिव गैरहाजिर रहे थे। इस पर दोनों प्रधान और दोनों गांवों के पंचायत सचिवों से जवाब-तलब किया गया है। बताया कि पिहानी की ग्राम पंचायत इटारा के प्रधान ने जानकारी दी कि पंचायत सचिव की ओर से पहले से कराए गए कार्यों का भुगतान नहीं किया जा रहा है। इस पर मंगलवार को प्रधान, पंचायत सचिव और अवर अभियंता को भुगतान संबंधी पत्रावलियों सहित बुलाया गया है। बताया गया कि सभी प्रधान और पंचायत सचिवों से कहा गया है कि कार्यों को गुणवत्तापूर्ण कराते हुए 10 मार्च तक डोर-टू-डोर कूड़ा कलेक्शन सुनिश्चित कराया जाए।