{"_id":"69121cc23e1821b32804c6e9","slug":"sugarcane-farmers-should-not-face-any-problem-in-selling-their-produce-or-in-getting-payment-dm-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-140105-2025-11-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपज बेचने में न ही भुगतान में हो गन्ना किसानों को परेशानी : डीएम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपज बेचने में न ही भुगतान में हो गन्ना किसानों को परेशानी : डीएम
विज्ञापन
फोटो 16 : डोंगा में गन्ना डालकर पेराई सत्र का शुभारंभ करते डीएम अनुनय झा, साथ में यूनिट हेड अतु
माधौगंज। डालमिया समूह की गंगापुर बघौली चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ सोमवार काे हो गया। जिलाधिकारी अनुनय झा ने डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरूआत की। इस दौरान डीएम ने कहा कि चीनी मिल प्रबंधन की जिम्मेदारी है कि किसी भी किसान को अपनी उपज बेचने के लिए परेशान न होना पड़े। पर्ची और भुगतान समय से जारी किए जाने के निर्देश भी डीएम ने दिए।
पेराई सत्र के शुभारंभ पर डीएम अनुनय झा ने कहा कि किसान खेती में उन्नत तकनीक का इस्तेमाल करें। अपनी उपज को बढ़ाएं और इसके लिए सहफसली पर भी ध्यान दें। चीनी मिल प्रबंधन से डीएम ने कहा कि किसान परेशान हुए तो फिर किसी बात का कोई मतलब नहीं रह जाएगा। किसानों को पर्ची जारी किए जाने से लेकर भुगतान दिए जाने तक में परेशानी न हो। चीनी मिल के यूनिट हेड अतुल अग्रवाल ने कहा कि इस सत्र में 35 लाख क्विंटल गन्ने की पेराई का लक्ष्य रखा गया है। गन्ने की बुआई में भी मिल प्रबंधन की ओर से किसानों को सहयोग दिया जा रहा है। इस दौरान जिला गन्ना अधिकारी निधि गुप्ता, मिल के उप महाप्रबंधक विनय सिंह, केपी सिंह, नरेंद्र सिंह, विनोद शर्मा, विकास तोमर आदि मौजूद रहे।
कार्यशाला का भी आयोजन
पेराई सत्र की शुरूआत के साथ ही एक कार्यशाला का आयोजन भी चीनी मिल परिसर में किया गया। यहां गन्ने की खेती में इस्तेमाल की जाने वाली अत्याधुनिक मशीनों का प्रदर्शन किया गया। डीएम अनुनय झा ने भी इन मशीनों को देखा। यहां लेजर लेवल मशीन, गन्ना काटने और छीलने की मशीन का प्रदर्शन हुआ। मिल प्रबंधन का दावा है कि इन मशीनों से एक घंटे में 30-40 क्विंटल की कटाई की जा सकती है।