फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Sugarcane farmers should get sugar in time for payment: DM

गन्ना किसानों को भुगतान समय से करे चीनी मिल : डीएम

Fri, 08 Nov 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 08 Nov 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
Sugarcane farmers should get sugar in time for payment: DM
पाली। रुपापुर चीनी मिल के पेराई सत्र का शुभारंभ शुक्रवार को डीएम पुलकित खरे ने किया। इस दौरान डीएम ने कहा कि किसानों से खरीदे जाने वाले गन्ने का भुगतान समय से किया जाए। साथ ही क्रय केंद्रों पर छाया, पानी के साथ ही मवेशियों के चारे की व्यवस्था भी ठीक रखी जाए।
विज्ञापन

डीएम पुलकित खरे ने चीनी मिल परिसर में पहुंचकर नारियल फोड़ने के बाद पेराई डोंगे में गन्ना डालकर पेराई सत्र की शुरूआत की। इस दौरान उन्होंने चीनी मिल के धर्मकांटा पर आए किसानों को सम्मानित किया। डीएम ने कहा कि 105 लाख क्विंटल गन्ना पेराई का लक्ष्य हासिल करने के लिए शुभकामनाएं देते हैं। उन्होंने मिल प्रबंधन से अपेक्षा की कि किसानों का भुगतान समय से किया जाए और बड़े व छोटे किसानों में कोई भेद न किया जाए। किसानों से बातचीत में डीएम ने कहा कि गन्ना समय से चीनी मिल को सौंप दें, ताकि भुगतान भी जल्द से जल्द मिल सके। उन्होंने कहा कि गन्ना लाने वाले किसानों के लिए छाया और पानी की व्यवस्था रखी जाए। साथ ही किसानों के मवेशियों के लिए भी चारे भूसे की व्यवस्था रखें। इस मौके पर विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू, मिल के कार्यकारी निदेशक आरएल टामक, गन्ना संघ के अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी, एसडीएम सवायजपुर कपिलदेव के अलावा जिला गन्ना अधिकारी सना आफरीन, शोभित रस्तोगी, ललित सैनी, पाली के प्रभारी निरीक्षक डीपी सिंह भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed