फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Success Cricket Academy won the final match

Hardoi News: सक्सेस क्रिकेट अकादमी ने जीता फाइनल मैच

Sat, 02 Mar 2024 11:04 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Sat, 02 Mar 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
Success Cricket Academy won the final match
हरदोई। स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मैच में बारिश बाधा बनी। बॉल आउट में सक्सेस क्रिकेट अकादमी ने 2-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन

स्थानीय स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला स्तरीय नॉकआउट क्रिकेट प्रतियोगिता चल रही थी। शनिवार को प्रतियोगिता का फाइनल मैच श्रीश चंद अग्रवाल क्रिकेट अकादमी और सक्सेस क्रिकेट अकादमी टीम के बीच खेला जाना था। मैच में टॉस जीत कर सक्सेस क्रिकेट अकादमी के कप्तान योगेश कुमार ने गेंदबाजी करने का निर्णय लिया।
विज्ञापन

श्रीश चंद अग्रवाल क्रिकेट अकादमी की टीम 7.4 ओवर में दो विकेट के नुकसान पर 89 रन पर खेल रही थी। तभी बारिश होने लगी। खराब मौसम के कारण आगे का मैच नहीं खेला जा सका। इस पर अंपायरों ने मैच का निर्णय बॉल आउट से कराने का फैसला किया। बॉल आउट के दौरान दोनों टीमों को 5-5 मौके दिए गए. जिसमें सक्सेस क्रिकेट अकादमी की टीम ने 2-1 से जीत दर्ज की।
विज्ञापन
विज्ञापन

उप जिला क्रीड़ा अधिकारी मंजू वर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता का पुरस्कार वितरण 18 मार्च को होगा। अंपायरिंग शिवम मिश्रा, सूर्य प्रताप सिंह ने की और स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed