{"_id":"6b05d4ed9c7bca08760be11e","slug":"success-cricket-academy-defeated-blasters-xi-hardoi-news-c-213-1-hra1004-160703-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: सक्सेस क्रिकेट अकादमी ने ब्लास्टर्स एकादश को हराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: सक्सेस क्रिकेट अकादमी ने ब्लास्टर्स एकादश को हराया
विज्ञापन
फोटो- 47- स्टेडियम में मैच खेलते खिलाड़ी। स्रोत: आयोजक
हरदोई। नागेंद्र प्रताप सिंह (नागू दादा) मेमोरियल क्रिकेट टूर्नामेंट में मंगलवार को स्टेडियम में सक्सेस क्रिकेट अकादमी और ब्लास्टर्स एकादश के बीच मैच खेला गया। इसमें सक्सेस क्रिकेट अकादमी ने ब्लास्टर्स एकादश की टीम को 180 रनों से करारी शिकस्त दी। शानदार गेंदबाजी करने वाले अकादमी की टीम के कप्तान अविरल को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया।
छठे क्रिकेट टूर्नामेंट के पांचवें मैच में सक्सेस क्रिकेट अकादमी ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी की। अकादमी की टीम ने निर्धारित 35 ओवर में आठ विकेट खोकर 247 रन बनाए। सूर्यांशु ने नौ चौकों की मदद से 67 रन की पारी खेली। आकाश शर्मा ने 40 रन, अमित दीक्षित ने 36 रन का योगदान दिया। ब्लास्टर्स एकादश की तरफ से राज ने तीन, जबकि मानस और यश ने दो-दो विकेट लिए। लक्ष्य का पीछा करने उतरी ब्लास्टर्स एकादश की टीम सक्सेस अकादमी के गेंदबाजों के सामने टिक नहीं सकी। पूरी टीम 17 ओवर में 67 रन बनाकर ऑलआउट हो गई।
प्रिंस ने 12 और कप्तान सानिध्य बंसल ने छह रन बनाए। अकादमी की टीम के कप्तान अविरल ने पांच ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट और राजा ने चार विकेट लिए। राकेश कुमार को भी एक विकेट मिला। अंपायरिंग अरुणेश वर्मा और शिवम मिश्रा ने की। स्कोरिंग सूरज तिवारी ने की। मैच के दौरान राधा कृष्ण गुप्ता, महताब अहमद आदि रहे।