{"_id":"42de8598aafa6b96d378a00a28a7f946","slug":"success-comes-from-hard-work-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"‘मेहनत करने से मिलती सफलता’","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
‘मेहनत करने से मिलती सफलता’
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Wed, 08 Apr 2015 12:48 AM IST
विज्ञापन
क्षेत्र राजनीति का हो या फिर शिक्षा का, मेहनत जाया
विज्ञापन
नहीं जाती। मेहनत यदि हुई है तो सफलता मिलना निश्चित है। आर्य कन्या डिग्री
कालेज में पुरस्कार वितरण कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे
प्रबंध समिति अध्यक्ष पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष मुकेश अग्रवाल ने छात्राओं
को संबोधित करते हुए यह बात कही।
उन्होंने कहा कि बहुत से लोग प्रतिस्पर्धाओं में शामिल ही नहीं होते वह पहले से ही मान लेते हैं कि वह जीत नहीं पाएंगे, पर जो उज्जवल भविष्य की ओर जाना चाहते हैं उनके लिए यह कदम पूरी तरह से अनुचित है। छात्र-छात्राओं को न सिर्फ हर प्रतिस्पर्धा में प्रतिभाग करना चाहिए, बल्कि यह मान कर अपने हुनर का प्रदर्शन करना चाहिए कि प्रतियोगिता में वह ही जीतेंगे।
इससे मनोबल ऊंचा होता है। उन्होंने छात्राओं की मांग पर कालेज में एमए की विधिवत कक्षाएं शीघ्र संचालित कराने का आश्वासन भी दिया। प्राचार्या डा. निर्मला यादव ने महाविद्यालय की प्रगति आख्या प्रस्तुत की। इसके दौरान मुख्य अतिथि ने युवा महोत्सव के विजेताओं व शैक्षणिक परीक्षाओं में बाजी मारने वाली छात्राओं को भी पुरस्कृत किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। इस मौके पर डा. बीडी शुक्ला, प्रबंधक राम प्रकाश शुक्ला समेत कालेज स्टाफ और छात्राएं मौजूद थीं।