फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   sub station worker stop road construction

सड़क निर्माण को लेकर उपकेंद्र व पालिकाकर्मियों बहस

Sat, 07 Dec 2019 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 07 Dec 2019 12:33 AM IST
विज्ञापन
sub station worker stop road construction
पिहानी (हरदोई)। मोहल्ला मुरीदखानी में सब स्टेशन के पीछे बसी बस्ती तक रास्ता निकाले जाने को लेकर शुक्रवार को सब स्टेशन व पालिका कर्मियों के बीच तकरार हो गई। फिलहाल निर्माण कार्य रोक दिया गया। विद्युत विभाग के एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों व एसडीएम को दी गई है।
विज्ञापन

पिहानी हरदोई मार्ग पर विद्युत सब स्टेशन के पीछे बस्ती तक जाने को स्थायी रास्ता नहीं है। नगर पालिका परिषद सब स्टेशन से लगी भूमि को अपनी बताकर इस पर सड़क का निर्माण कराने का प्रयास कर रही है। पालिका की ओर से इसके लिए टेंडर समेत अन्य प्रक्रियाएं पूरी कर ली गईं हैं। शुक्रवार को पालिका व ठेकेदार की ओर से उपकेंद्र के पास बालू व अन्य सामग्री पहुंचाई जाने लगी। इस पर सब स्टेशन पर मौजूद कर्मी बाहर आ गए और विभागीय अफसरों की अनुमति के बगैर किसी प्रकार का निर्माण न कराने की चेतावनी देकर काम बंद करा दिया।
विज्ञापन

ठेकेदार व पालिका कर्मियों ने इसका विरोध किया तो दोनों पक्षों में काफी देर तक बहस होती रही। एसडीओ कुलदीप सिंह ने बताया कि सब स्टेशन की भूमि पर जबरदस्ती सड़क बनाई जा रही है। वहीं चेयरमैन हाजी साजिद अंसारी ने कहा कि लेखपाल द्वारा भूमि की पैमाइश किए जाने समेत पूर्व में ही चिह्नित जगह पर निर्माण कराया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसडीएम शाहाबाद अतुल श्रीवास्तव ने बताया कि शनिवार को दोनों पक्षों को बुलाया गया है। पूरे मामले की जांच कराई जाएगी। थाना दिवस के बाद भूमि का सीमांकन कराया जाएगा। इसके बाद ही निर्माण कार्य शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed