फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Students should prepare according to marks distribution

Hardoi News: अंक विभाजन के अनुसार विद्यार्थी करें तैयारी

Tue, 16 Jan 2024 12:50 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 16 Jan 2024 12:50 AM IST
विज्ञापन
Students should prepare according to marks distribution
हरदोई। यूपी बोर्ड की इंटर रसायन विज्ञान विषय की परीक्षा की तैयारी करते समय विद्यार्थी रटने के स्थान पर अभ्यास करें और आंकिक प्रश्नों को नियमित अभ्यास कर, उसके उत्तर लिखने का प्रयास करें। रसायन विज्ञान के प्रवक्ताओं की ओर से दिए गए टिप्स-
विज्ञापन


फोटो-19- रसायन विज्ञान प्रवक्ता डॉ. राजेश तिवारी।
प्रश्नपत्र में अंक विभाजन के अनुसार करें तैयारी-
रसायन विज्ञान के प्रश्न पत्र में अलग- अलग अभ्यास के लिए अंक निर्धारित है। पूर्व प्रश्नपत्रों को देखें तो उसमें अंक विभाजन के विषय में जानकारी हो सकेगी,उसी के अनुसार विद्यार्थियों को तैयारी करनी चाहिए। ठोस अवस्था,सॉल्युशन,इलेक्ट्रो रसायन,रासायनिक गतिकी,भूतल रसायन, तत्व के अलगाव के सामान्य सिद्धांत और प्रक्रियाएं,समन्वय यौगिक, जैविक अणु का अभ्यास करें। सभी टाॅपिक व न्यूमेरिकल एक शार्ट नोट तैयार करें,उसका प्रतिदिन अभ्यास करें। लघु उत्तरी व दीर्घ उत्तरी प्रश्नों पर विशेष ध्यान दें। भौतिक रसायन पर विशेष ध्यान दें।
विज्ञापन

डॉ. राजेश तिवारी, प्रवक्ता रसायन विज्ञान/ प्रधानाचार्य जनता इंटर कॉलेज पुरसौली



आंकिक प्रश्न हो हल करने के बाद दें उत्तर-
यूपी बोर्ड की रसायन विज्ञान के प्रश्नपत्र की तैयारी आंकिक प्रश्नों को हल करके अभ्यास करें। आंकिक प्रश्न को हल करने के बाद ही उत्तर दें। प्रश्न को समझे उसे रटने की कोशिश न करें, क्रियात्मक समूह के प्रश्नों को पहले समझे, उसके बाद उनको अभ्यास करेंं और उसी के अनुसार परीक्षा में उत्तर लिखें। निर्माण वाले प्रश्न में चित्र जरूर बनाएं। कार्बनिक रसायन में क्रियाओं पर विशेष ध्यान दें,क्योंकि इस प्रकार के प्रश्न अधिक महत्वपूर्ण होते हैं। क्रियाविधि को बार-बार लिखकर समझने का प्रयास करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

सुनील मंडल, प्रवक्ता रसायन विज्ञान,आरआर इंटर कॉलेज हरदोई
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed