फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Student who came to her sister's house went missing from the fair, FIR lodged

Hardoi News: बहन के घर आई छात्रा मेले से गायब, प्राथमिकी

Wed, 10 Dec 2025 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 10 Dec 2025 10:55 PM IST
विज्ञापन
Student who came to her sister's house went missing from the fair, FIR lodged
बिलग्राम। नगर के एक मोहल्ले में अपनी बहन के घर आई किशोरी मेले से लापता हो गई। किशोरी की मां ने पुत्री की गुमशुदगी की प्राथमिकी दर्ज कराई। किशोरी की मां के मुताबिक, किशोरी घर से 15 हजार रुपये भी ले गई है।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के एक गांव निवासी महिला ने मंगलवार शाम प्राथमिकी दर्ज कराई। बताया कि उनकी पुत्री कक्षा दस की छात्रा है। 30 नवंबर को छात्रा बिलग्राम कस्बे के एक मोहल्ला निवासी अपनी बहन के यहां गई थी। छात्रा के साथ उसका भाई भी गया था। वहां एक दिसंबर की शाम 6:30 बजे भाई-बहन कस्बे में लगा मेला देखने गए थे।
विज्ञापन

वहीं से छात्रा कहीं गायब हो गई। इसके बाद आसपास और रिश्तेदारी में पता किया लेकिन उसका सुराग नहीं लगा। घर पर मौजूद छात्रा के मोबाइल की कॉल डिटेल चेक की गई। उसमें मालूम चला कि छात्रा ने तीन नंबरों पर लंबी बातचीत की थी। जब उन नंबरों पर कॉल की गई तो बंद मिले। कोतवाल अरविंद राय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। किशोरी की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed